Faridabad News : पेड़ बनने तक करें देखभाल, तभी पौधारोपण कार्यक्रम की सार्थकता : कैलाश शर्मा

मानव सेवा समिति ने पौधा लगाओ, उसे हरा भरा पेड़ बनाओ अभियान के तहत लगाए 11 पौधे

Desh Rojana
On

मानव सेवा समिति ने पौधा लगाओ, उसे हरा भरा पेड़ बनाओ अभियान शुरू किया है। इसकी शुरुआत मंगलवार को राजकीय महिला पॉलिटेक्निक स्कूल सेक्टर 8 में गुलमोहर, नीम, अमलतास, केले आदि के 11 पौधे लगाकर की गई है।

मानव सेवा समिति ने पौधा लगाओ,उसे हरा भरा पेड़ बनाओ अभियान शुरू किया है। इसकी शुरुआत मंगलवार को राजकीय महिला पॉलिटेक्निक स्कूल सेक्टर 8 में गुलमोहर, नीम, अमलतास, केले आदि के 11 पौधे लगाकर की गई है। b

इस अवसर पर मानव सेवा समिति के अध्यक्ष कैलाश शर्मा ने कहा कि पौधारोपण कार्यक्रम की सार्थकता तभी है जब लगाये गये पौधों की सुरक्षा व बेहतर देखभाल हो जिससे वे आगे हरे भरे सुन्दर पेड़ बन सकें। महिला पॉलिटेक्निक की प्रिंसिपल मीनू वर्मा ने कहा कि समिति ने इससे पहले जितने भी पौधे पॉलिटेक्निक प्रांगण में लगाये हैं वे सब हरे-भरे पेड़ बन गये हैं। कार्यक्रम में प्रतिमा गर्ग, संतोष दहिया, सरिता गुप्ता, मीनाक्षी बंसल, आरके सिंगला, प्रनिता, ममता कालेज स्टाफ, सोनिया, संदीप, सविता, कविता, पूजा गोयल, विजय मल्होत्रा, प्रवेश, मनोज, पारस धींगरा, आशीष, भरत की भागीदारी रही। समिति के वन व पर्यावरण सेल की प्रभारी प्रतिमा गर्ग ने कहा है कि वन विभाग फरीदाबाद ने समिति को 5,,,6 फुट के 51फलदार व छायादार पौधे प्रदान किये हैं,जिनको मानव परिवार के सदस्यों से पार्क/खाली स्थान  में लगवाया जा रहा है। समिति के महासचिव सुरेंद्र जग्गा ने बताया है कि समिति का अगला पौधारोपण कार्यक्रम 29 अगस्त को सरकारी प्राईमरी स्कूल सै.9 में आयोजित किया जायेगा। जिसमें कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल बतौर मुख्य अतिधि भाग लेंगे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad