Narnaul News: वर्क फ्रॉम होम के नाम पर 7.13 लाख की ठगी, नारनौल पुलिस ने जोधपुर से दबोचा आरोपी

Desh Rojana
On

हरियाणा में लगातार पैर पसार रहे साइबर अपराधों पर लगाम कसते हुए नारनौल साइबर थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने वर्क फ्रॉम होम और टेलीग्राम टास्क के जरिए लाखों रुपये ऐंठने वाले गिरोह के एक सदस्य को राजस्थान के जोधपुर से गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी विक्रम डिजिटल ठगी के एक बड़े नेटवर्क का हिस्सा बताया जा रहा है।

नारनौल: हरियाणा में लगातार पैर पसार रहे साइबर अपराधों पर लगाम कसते हुए नारनौल साइबर थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने वर्क फ्रॉम होम और टेलीग्राम टास्क के जरिए लाखों रुपये ऐंठने वाले गिरोह के एक सदस्य को राजस्थान के जोधपुर से गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी विक्रम डिजिटल ठगी के एक बड़े नेटवर्क का हिस्सा बताया जा रहा है। साइबर पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और बैंक ट्रांजैक्शन की कड़ियों को जोड़ते हुए आरोपी तक पहुंचने में सफलता पाई। 

WhatsApp Image 2026-08-21 at 11.15.52 PM
पुलिस में दर्ज मामले के अनुसार, ठगी का शिकार बना पीड़ित आनंद चरखी दादरी जिले के बरसना गांव का रहने वाला है। जुलाई 2024 में उसके व्हाट्सएप पर एक अंजान नंबर से वर्क फ्रॉम होम के जरिए घर बैठे अच्छी कमाई करने का मैसेज आया था। जैसे ही आनंद ने इसमें दिलचस्पी दिखाई, शातिर ठगों ने उसे शुरुआत में 1,000 रुपये जमा कराकर एक आसान सा टास्क पूरा करने को कहा। टास्क पूरा होते ही आनंद के खाते में 1,300 रुपये वापस भेज दिए गए। 300 रुपये के इस त्वरित मुनाफे ने पीड़ित का विश्वास जीत लिया, जिसके बाद उसे एक टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ दिया गया।

टेलीग्राम ग्रुप के जरिए ऐंठे 7.13 लाख रुपये: विश्वास कायम होने के बाद साइबर ठगों ने खेल बदलना शुरू किया। पीड़ित को टेलीग्राम पर बड़े-बड़े टास्क दिए जाने लगे और अधिक रिटर्न का लालच देकर मोटी रकम निवेश कराई जाने लगी। आनंद जब भी अपना पैसा निकालने की कोशिश करता, उसे नया टास्क पूरा करने या पेनाल्टी फीस देने के नाम पर और पैसे जमा कराने को मजबूर किया जाता। इस तरह किश्तों में आरोपी उससे कुल 7,13,524 रुपये ऐंठ चुके थे। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने नारनौल साइबर थाने में अपनी शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस की पड़ताल जारी: शिकायत मिलने के बाद साइबर थाना पुलिस ने तकनीकी तफ्तीश शुरू की। जिस खाते में ठगी की रकम ट्रांसफर हुई थी, उसके तार जोधपुर निवासी विक्रम से जुड़े पाए गए। इसके बाद पुलिस टीम ने राजस्थान में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। नारनौल साइबर थाना पुलिस के मुताबिक, आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस गिरोह के तार और कहां-कहां जुड़े हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस मामले से जुड़े अन्य सह-आरोपियों को भी सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad