Nuh News: विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत 22, 23, 29 व 30 अगस्त को लगेंगे विशेष कैंप : अखिल पिलानी
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत जिले में 22, 23, 29 एवं 30 अगस्त 2026 (शनिवार व रविवार) को विशेष अभियान दिवस आयोजित किए जाएंगे। इन तिथियों पर सभी मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) तथा सुपरवाइजर प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक उपस्थित रहकर मतदाताओं से संबंधित दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करेंगे तथा उनका नियमानुसार निपटान सुनिश्चित करेंगे।
नूंह: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत जिले में 22, 23, 29 एवं 30 अगस्त 2026 (शनिवार व रविवार) को विशेष अभियान दिवस आयोजित किए जाएंगे। इन तिथियों पर सभी मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) तथा सुपरवाइजर प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक उपस्थित रहकर मतदाताओं से संबंधित दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करेंगे तथा उनका नियमानुसार निपटान सुनिश्चित करेंगे।
.jpeg)
उपायुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य मतदाता सूचियों को अधिक शुद्ध, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाना है, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल हो सके और किसी भी प्रकार की त्रुटि का समय रहते सुधार किया जा सके। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए मतदाता सूची का अद्यतन एवं शुद्ध होना अत्यंत आवश्यक है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों, सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों, बीएलओ तथा सुपरवाइजरों को निर्देश दिए हैं कि वे निर्धारित तिथियों पर अपने-अपने मतदान केंद्रों पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें और मतदाताओं को आवश्यक सहायता प्रदान करें। उन्होंने कहा कि अनुपस्थित पाए जाने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
अखिल पिलानी ने जिले के सभी पात्र मतदाताओं से अपील की कि वे विशेष अभियान दिवसों का लाभ उठाएं तथा मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने, संशोधन कराने अथवा अन्य आवश्यक कार्यों के लिए अपने संबंधित मतदान केंद्र पर पहुंचकर आवेदन करें। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में प्रत्येक मतदाता की भागीदारी महत्वपूर्ण है और शुद्ध मतदाता सूची इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।




