Palwal news- समाधान प्रकोष्ठ की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक हुई आयोजित
प्रधान सचिव विजय सिंह दहिया ने की लंबित मामलों की समीक्षा
राज्य स्तरीय समाधान प्रकोष्ठ की समीक्षा बैठक शुक्रवार को हरियाणा सरकार में विद्यालय शिक्षा, पशुपालन एवं नागरिक उड्डयन विभाग के प्रधान सचिव विजय सिंह दहिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
पलवल। राज्य स्तरीय समाधान प्रकोष्ठ की समीक्षा बैठक शुक्रवार को हरियाणा सरकार में विद्यालय शिक्षा, पशुपालन एवं नागरिक उड्डयन विभाग के प्रधान सचिव विजय सिंह दहिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। उन्होंने राज्य स्तरीय बैठक में प्रदेशभर के उपायुक्तों के साथ समाधान प्रकोष्ठ से संबंधित बैठक बारे विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला पलवल से अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद प्रशासनिक अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक से जुड़े। 
प्रधान सचिव विजय सिंह दहिया ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन एवं विभिन्न हितधारकों से संबंधित शिकायतों और समस्याओं का समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि समाधान प्रकोष्ठ का मुख्य उद्देश्य विभागीय स्तर पर प्राप्त शिकायतों एवं लंबित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण करना है। ऐसे में सभी अधिकारी प्रत्येक मामले की गंभीरता से समीक्षा करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद ने वीडियो कांफ्रेंसिंग उपरांत संबंधित अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित पेंडिंग शिकायतों की प्रगति बारे विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने लंबित प्रकरणों की स्थिति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों से देरी के कारणों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन मामलों में अन्य विभागों या संस्थाओं के साथ समन्वय की आवश्यकता है, उनमें आपसी तालमेल स्थापित कर कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए। अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में केवल औपचारिक कार्रवाई तक सीमित न रहकर समाधान की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। प्रत्येक शिकायतकर्ता को उचित एवं तथ्यात्मक जानकारी उपलब्ध कराई जाए तथा निस्तारित मामलों की नियमित मॉनिटरिंग भी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही के सिद्धांतों के अनुरूप कार्य कर रही है। बैठक में नगराधीश प्रीति रावत, उप पुलिस अधीक्षक मनोज वर्मा, डीडीपीओ उपमा अरोड़ा, तहसीलदार पलवल दिनेश कुमार, डीएचबीवीएन पलवल के अधीक्षक अभियंता रंजन राव सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

About The Author
संबंधित समाचार



