Palwal news- केसीएम वर्ल्ड स्कूल पलवल में ‘उज्ज्वल भविष्य’ कार्यक्रम का आयोजन
केसीएम वर्ल्ड स्कूल, पलवल में ‘उज्ज्वल भविष्य’ विषय पर एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में अच्छे संस्कार, जीवन-मूल्यों, विवेक, चरित्र निर्माण तथा सकारात्मक सोच का विकास करना रहा।
केसीएम वर्ल्ड स्कूल, पलवल में ‘उज्ज्वल भविष्य’ विषय पर एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में अच्छे संस्कार, जीवन-मूल्यों, विवेक, चरित्र निर्माण तथा सकारात्मक सोच का विकास करना रहा। इस कार्यक्रम का आयोजन इस्कॉन फरीदाबाद के सहयोग से किया गया। 
कार्यक्रम में सम्मोहिनी रूपा जी एवं अमृतेश्वरी गोपी जी ने विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ अपने विचार साझा करते हुए जीवन में अच्छे संस्कारों, अनुशासन, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक दृष्टिकोण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने चरित्र को मजबूत बनाने तथा जीवन में सही दिशा का चुनाव करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में कक्षा दसवीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक पूरे मनोयोग से कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर विद्यार्थियों को गीता उपदेश के दौरान श्री कृष्ण एवं अर्जुन संवाद के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि उज्ज्वल भविष्य के लिए जीवन में ज्ञान के साथ विवेक और व्यवहार में मानवीय मूल्यों का होना आवश्यक है जो निरंतर सकारात्मक अभ्यास सत्संगति एवं मूल्य बोध आधारित पुस्तकों के पठन से संभव है विद्यालय परिवार ने इस सार्थक एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रम के लिए अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

About The Author
संबंधित समाचार



