Faridabad News: एनआईटी दशहरा ग्राउंड में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह

स्वतंत्रता दिवस समारोह में दिखा देशभक्ति, अनुशासन और राष्ट्र सेवा का अद्भुत संगम

Desh Rojana
On

जिला मुख्यालय फरीदाबाद सहित उपमंडल बड़खल में स्वतंत्रता दिवस का 80वां उपमंडल स्तरीय समारोह पूरे हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। एनआईटी दशहरा ग्राउंड में आयोजित उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में बड़खल के विधायक धनेश अदलखा ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के उपरांत उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और विभिन्न टुकड़ियों द्वारा प्रस्तुत शानदार मार्चपास्ट की सलामी ली। समारोह के दौरान पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

फरीदाबाद/बड़खल: जिला मुख्यालय फरीदाबाद सहित उपमंडल बड़खल में स्वतंत्रता दिवस का 80वां उपमंडल स्तरीय समारोह पूरे हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। एनआईटी दशहरा ग्राउंड में आयोजित उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में बड़खल के विधायक धनेश अदलखा ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के उपरांत उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और विभिन्न टुकड़ियों द्वारा प्रस्तुत शानदार मार्चपास्ट की सलामी ली। समारोह के दौरान पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

WhatsApp Image 2026-08-15 at 11.43.37 PM (1)

WhatsApp Image 2026-08-15 at 11.43.37 PM (2)

समारोह में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों, पुलिस एवं अन्य सुरक्षा बलों की टुकड़ियों तथा प्रतिभागी दलों ने अनुशासन और जोश के साथ परेड एवं मार्चपास्ट प्रस्तुत किया। कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ती टुकड़ियों ने राष्ट्र के प्रति समर्पण, अनुशासन, साहस और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश दिया। मार्चपास्ट के दौरान उपस्थित लोगों ने तालियों से प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। विद्यार्थियों एवं प्रतिभागी दलों की शानदार प्रस्तुतियों ने समारोह की गरिमा को और बढ़ाया।

समारोह में विद्यार्थियों और विभिन्न सांस्कृतिक दलों द्वारा देशभक्ति एवं भारतीय संस्कृति पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से देश की विविध सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को भाव-विभोर कर दिया और समारोह में देशप्रेम की भावना को और मजबूत किया।

युवा शक्ति भारत के विकास की सबसे बड़ी ताकत, शहीदों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में दें योगदान: बड़खल विधायक धनेश अदलखा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकास, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण के नए संकल्प के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा है। आज भारत विश्व पटल पर एक मजबूत और आत्मविश्वासी राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि देश की प्रगति के साथ प्रत्येक नागरिक का दायित्व भी बढ़ जाता है और सभी को देश की एकता, अखंडता तथा सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता केवल अधिकारों का प्रतीक नहीं, बल्कि अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने की जिम्मेदारी भी है। देश की आजादी को मजबूत बनाए रखने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से पालन करना चाहिए। उन्होंने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, सामाजिक सद्भाव तथा राष्ट्रहित से जुड़े कार्यों में नागरिकों से बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारत की विकास यात्रा को नई गति देने में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। युवा देश की सबसे बड़ी ताकत हैं। उनकी प्रतिभा, ऊर्जा और सकारात्मक सोच भारत को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकती है। उन्होंने युवाओं से महान स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

तिरंगा देश की एकता, अखंडता और करोड़ों भारतीयों की भावनाओं का प्रतीक
विधायक धनेश अदलखा ने कहा कि तिरंगा केवल कपड़े का ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, गौरव और करोड़ों भारतीयों की भावनाओं का प्रतीक है। तिरंगे की आन, बान और शान बनाए रखना प्रत्येक भारतीय का परम कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए हम सभी को देश की प्रगति और विकास में अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने नागरिकों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के संकल्प के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

इस अवसर पर एसडीएम त्रिलोकचंद, तहसीलदार नेहा सहारन सहित युद्ध वीरांगनाएं, शहीदों के आश्रित सहित अन्य अधिकारीगण व गणमान्य व्यक्ति  उपस्थित रहे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad