Nuh Mewat News: घाटा शामशाबाद में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
फिरोजपुर झिरका के घाटा शामशाबाद स्थित यूनाइटेड फार्म प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड के परिसर में 15 अगस्त 2026 को देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास, उमंग और गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया।
नूंह। फिरोजपुर झिरका के घाटा शामशाबाद स्थित यूनाइटेड फार्म प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड के परिसर में 15 अगस्त 2026 को देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास, उमंग और गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह नौ बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराकर किया गया।

समारोह में कंपनी प्रबंधन से अब्दुल्ला रियाज, सिब्बिन पॉल के. ,शुएब आलम खान तथा आदिल किदवई सहित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि सरपंच फारुख ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के बाद सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और अतिथियों ने राष्ट्रगान गाया तथा देश के प्रति सम्मान एवं राष्ट्रभक्ति की भावना व्यक्त की।

इस अवसर पर कंपनी परिसर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। कर्मचारियों ने पूरे उत्साह के साथ समारोह में भाग लिया। स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और वीर जवानों को श्रद्धापूर्वक याद किया गया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता केवल हमारा अधिकार नहीं, बल्कि इसके साथ देश के प्रति हमारी जिम्मेदारियां भी जुड़ी हुई हैं। सभी नागरिकों को देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाने में अपना योगदान देना चाहिए।
कंपनी प्रबंधन ने सभी कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए ईमानदारी, अनुशासन, मेहनत, एकजुटता और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संदेश दिया। प्रबंधन ने कहा कि किसी भी संस्थान की प्रगति उसके कर्मचारियों की मेहनत, समर्पण और आपसी सहयोग से संभव होती है।
समारोह में कर्मचारियों के बीच आपसी सौहार्द और भाईचारे की भावना भी देखने को मिली। उपस्थित लोगों ने देश की तरक्की, शांति और खुशहाली के लिए अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाने का संकल्प लिया।
समारोह का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने देश की एकता, अखंडता, शांति और प्रगति के लिए अपना योगदान देने का संकल्प दोहराया।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।
संबंधित समाचार



