Gurugram News: देश के सबसे बड़े गोल्फ कोर्स के लिए ₹850 करोड़ का निवेश
द्वारका एक्सप्रेसवे की सोसायटियों में रहने वालों को अब गोल्फ के लिए गुरुग्राम के एक छोर पर आकर समय बर्बाद नहीं करना होगा। सोसायटियों में हाई प्रोफाइल लाइफ़ स्टाइल में रहने वाले लोगों के लिए देश का सबसे बड़ा गोल्फ कोर्स और उसके आसपास नहीं सुविधाएं विकसित हो रही है। यहां जूनिपर होटल्स लिमिटेड ने करीब ₹850 करोड़ के पूंजीगत निवेश की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है।
गुरुग्राम: द्वारका एक्सप्रेसवे की सोसायटियों में रहने वालों को अब गोल्फ के लिए गुरुग्राम के एक छोर पर आकर समय बर्बाद नहीं करना होगा। सोसायटियों में हाई प्रोफाइल लाइफ़ स्टाइल में रहने वाले लोगों के लिए देश का सबसे बड़ा गोल्फ कोर्स और उसके आसपास नहीं सुविधाएं विकसित हो रही है। यहां जूनिपर होटल्स लिमिटेड ने करीब ₹850 करोड़ के पूंजीगत निवेश की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। इसके लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के साथ लाइसेंस डीड निष्पादित की है। यह समझौता दिल्ली के उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू की उपस्थिति में हुआ।

यह देश का सबसे लंबा 18-होल गोल्फ कोर्स है, जिसे प्रसिद्ध गोल्फ कोर्स आर्किटेक्ट्स फिल रयान और पॉल रीव्स ने डिजाइन किया है। यह अनूठा स्थान प्रीमियम अवकाश और बिजनेस यात्रियों के लिए विश्वस्तरीय हॉस्पिटैलिटी अनुभव प्रदान करेगा।
रणनीतिक रूप से स्थित यह यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर और द्वारका स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के निकट होगा। यशोभूमि भारत और एशिया के क्षेत्रफल के लिहाज से सबसे बड़े कन्वेंशन और एग्जिबिशन स्थलों में से एक है।

About The Author
संबंधित समाचार



