Palwal/Hathin News: 142.44 ग्राम स्मैक/हेरोइन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
एंटी नारकोटिक्स सेल की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उटावड थाना क्षेत्र से दो आरोपियों को 142.44 ग्राम स्मैक/हेरोइन और बाइक सहित गिरफ्तार किया है।
हथीन।एंटी नारकोटिक्स सेल की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उटावड थाना क्षेत्र से दो आरोपियों को 142.44 ग्राम स्मैक/हेरोइन और बाइक सहित गिरफ्तार किया है।
एंटी नारकोटिक्स सेल स्टाफ प्रभारी हनीश खान ने बताया कि शनिवार को को सब इंस्पेक्टर हरविंदर सिंह अपनी टीम के साथ सरकारी गाड़ी में वांछित अपराधियों एवं नशीले पदार्थों की धरपकड़ के लिए गांव घुड़ावली बस अड्डे के पास मौजूद थे। इसी दौरान विश्वसनीय सूत्र ने सूचना दी कि अजहर मोहम्मद (उर्फ अजर), निवासी चाहलाका, थाना मोहम्मदपुर अहीर, जिला नूँह गांव ढकलपुर रोड पर सरकारी स्कूल के पास अपनी बाइक के साथ स्मैक बेचने के प्रयास है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर छापेमारी की। पुलिस टीम को देखकर आरोपी ने अपनी बाइक स्टार्ट कर भागने का प्रयास किया, लेकिन मुस्तैद पुलिस टीम ने उसे चारों तरफ से घेरकर काबू कर लिया।
कानूनी प्रक्रिया का पूरी तरह से पालन करते हुए राजपत्रित अधिकारी विपिन ब्यास एसडीओ हथीन की मौजूदगी में आरोपी की नियमानुसार तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 138 ग्राम स्मैक/हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने मौके से स्मैक और इस्तेमाल की जा रही बाइक को कब्जे में लेकर थाना उटावड में आरोपी अजहर मोहम्मद के खिलाफ कर दर्ज किया गया है। एंटी नारकोटिक्स टीम ने उटावड निवासी दिलशाद को भी 4 .44 ग्राम हेरोइन स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।



