Nuh/Tawdu News: स्पेशल स्टाफ आईजीपी साउथ रेंज की कार्रवाई,15 किलो प्रतिबंधित गोमांस और औजारों सहित युवक गिरफ्तार
स्पेशल स्टाफ आईजीपी साउथ रेंज धारूहेड़ा की टीम ने तावडू सदर थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 15 किलो प्रतिबंधित गोमांस और हत्या में प्रयुक्त औजारों सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है।
तावड़ू। स्पेशल स्टाफ आईजीपी साउथ रेंज धारूहेड़ा की टीम ने तावडू सदर थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 15 किलो प्रतिबंधित गोमांस और हत्या में प्रयुक्त औजारों सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान इस्लाम पुत्र स्वरूप खां निवासी गांव रहड़ी के रूप में हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अपराध की रोकथाम के लिए आईजीपी साउथ रेंज की विशेष टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान टीम को गोकशी से संबंधित गोपनीय सूचना मिली। सूचना के आधार पर टीम ने गांव रहाड़ी में दबिश दी। दबिश के दौरान आरोपी इस्लाम को काबू कर लिया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 15 किलो प्रतिबंधित गोमांस, 2 छुरी, 1 कुल्हाड़ी, 1 लकड़ी का गुटका, 1 लोहे का कांटा, 1 बाट 2 किलो, 2 बाट 1-1 किलो और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। इस संबंध में तावडू सदर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गोवंश संरक्षण अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।



