Faridabad News : महाविद्यालय में पौधारोपण के साथ दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Desh Rojana
On

पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से राजकीय महिला महाविद्यालय, सेक्टर-16ए, फरीदाबाद में सोमवार को वृक्षारोपण अभियान का सफल आयोजन किया गया।

फरीदाबाद। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से राजकीय महिला महाविद्यालय, सेक्टर-16ए, फरीदाबाद में सोमवार को वृक्षारोपण अभियान का सफल आयोजन किया गया। यह अभियान महाविद्यालय के इको क्लब, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई तथा महाविद्यालय के सीएसआर के संयुक्त सहयोग से तथा विक्टोरा लाइफ फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित किया गया। फाउंडेशन द्वारा इस वर्ष जिले में 50 हजार से अधिक पौधे  लगाने का लक्ष्य रखा गया है। dकार्यक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय की कार्यवाहक प्राचार्या डॉ. पारुल राणा ने किया। इस अभियान के दौरान महाविद्यालय परिसर में 50 से अधिक पौधे लगाए गए, जिनमें नीम, बेलपत्र, जामुन, सप्तपर्णी, कदम तथा शीशम के पौधे प्रमुख रूप से शामिल थे। कार्यक्रम में शिक्षकगण, गैर-शिक्षण कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

सभी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लिया। इस अवसर पर कार्यवाहक प्राचार्या डॉ. पारुल राणा ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों को देखते हुए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने छात्राओं से प्रत्येक वर्ष कम से कम एक पौधा लगाने तथा उसके संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर सीएसआर की शालिनी खुराना वे महाविद्यालय के अन्य सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे है।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad