Rewari News: रेवाड़ी को मिली ICU ऑन व्हील्स की ताकत, 4 नई ALS एंबुलेंस से आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को मिला नया बल: आरती सिंह राव

अत्याधुनिक जीवनरक्षक उपकरणों से सुसज्जित सरकारी एम्बुलेंस की संख्या 29 से बढ़ कर हुई 33 : मंत्री आरती सिंह राव

Desh Rojana
On

हरियाणा सरकार ने जिला रेवाड़ी में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए बड़ी सौगात देते हुए चार नई एडवांस लाइफ सपोर्ट (एएलएस) एंबुलेंस उपलब्ध करवाई हैं। 

रेवाड़ी। हरियाणा सरकार ने जिला रेवाड़ी में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए बड़ी सौगात देते हुए चार नई एडवांस लाइफ सपोर्ट (एएलएस) एंबुलेंस उपलब्ध करवाई हैं। 
हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने आज यहां बताया कि इन अत्याधुनिक एंबुलेंसों के एम्बुलेंस बेड़े में शामिल होने के बाद इस जिले में सरकारी एंबुलेंसों की संख्या 29 से बढ़कर 33 हो गई है। इससे गंभीर मरीजों को अस्पताल पहुंचने से पहले ही आईसीयू जैसी जीवनरक्षक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
 
arti rao
 
मंत्री आरती ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए लगातार ठोस कदम उठा रही है। आधुनिक अस्पतालों के निर्माण, स्वास्थ्य संस्थानों के सुदृढ़ीकरण, नवीनतम चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता और आपातकालीन सेवाओं के विस्तार पर विशेष जोर दिया जा रहा है, ताकि हर नागरिक को समय पर बेहतर इलाज मिल सके। 
उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना, हार्ट अटैक, ब्रेन स्ट्रोक और अन्य गंभीर परिस्थितियों में मरीज के लिए शुरुआती समय सबसे अहम होता है। इसी अवधि में यदि विशेषज्ञ उपचार मिल जाए तो मरीज की जान बचने की संभावना काफी बढ़ जाती है। नई एएलएस एंबुलेंस इसी सोच के साथ तैयार की गई हैं, ताकि इलाज अस्पताल पहुंचने के बाद नहीं, बल्कि रास्ते में ही शुरू हो सके। 
 
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि प्रत्येक एएलएस एंबुलेंस वेंटिलेटर, डिफिब्रिलेटर, मल्टी-पैरामीटर मॉनिटर, ऑक्सीजन सपोर्ट सिस्टम सहित अत्याधुनिक जीवनरक्षक उपकरणों से सुसज्जित है। इनमें तैनात प्रशिक्षित पैरामेडिकल स्टाफ मरीज की स्थिति पर लगातार नजर रखेगा और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल जीवनरक्षक उपचार उपलब्ध कराएगा। 
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य केवल स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करना नहीं, बल्कि ऐसी व्यवस्था विकसित करना है जिससे हर व्यक्ति को संकट की घड़ी में शीघ्र, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवा मिल सके। इसी दिशा में एंबुलेंस नेटवर्क को लगातार मजबूत किया जा रहा है।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad