Palwal News : जिला नगर योजनाकार, पलवल द्वारा पलवल में हो रहे अवैध निर्माण पर आज फिर पीला पंजा

Desh Rojana
On

दिनांक 29.07.2026 को जिला नगर योजनाकार, पलवल द्वारा पलवल में 4 अवैध कॉलोनी जिनका क्षेत्रफल लगभग 10 एकड़ में पनप रही अवैध कॉलोनियों में 4 निर्माणाधीन दुकान, 80 डी०पी०सी०, 10-15 बाउंड्रीवॉल, रोड नेटवर्क, व बिजली के खम्बे को तोड़ने के लिए सरकार के आदेश के नियमानुसार, जिसको जिला प्रशासन की मदद से तोड़फोड़ की कार्यवाही अमल में लाई गई।

पलवल: दिनांक 29.07.2026 को जिला नगर योजनाकार, पलवल द्वारा पलवल में 4 अवैध कॉलोनी जिनका क्षेत्रफल लगभग 10 एकड़ में पनप रही अवैध कॉलोनियों में 4 निर्माणाधीन दुकान, 80 डी०पी०सी०, 10-15 बाउंड्रीवॉल, रोड नेटवर्क, व बिजली के खम्बे को तोड़ने के लिए सरकार के आदेश के नियमानुसार, जिसको जिला प्रशासन की मदद से तोड़फोड़ की कार्यवाही अमल में लाई गई। यह कार्यवाही शहरी क्षेत्र अधिनियम 1975 के तहत की गई है। तोड़फोड़ की कार्यवाही के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं फील्ड स्टाफ व पुलिस बल मौजूद थे।

2

तोड़फोड़ की इस कार्यवाही के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट जिला नगर योजनाकार, पलवल श्री अनिल मलिक द्वारा बताया गया कि विभाग द्वारा की जा रही तोड़फोड़ में और सख्ती बरती जायेगी, ताकि अवैध कॉलोनी काटने व उसमें निर्माण करने वाले मंसूबे पुरे न हो सकें और समय रहते पनप रहे अवैध निर्माण को तोडा जा सके। यहाँ यह भी बताया जाता है कि सभी अवैध कॉलोनियों में जन साधारण को जागरूक करने के लिए चेतावनी बोर्ड भी लगाये जा चुके है।

3

अतः आम जनता से अनुरोध है कि अवैध कॉलोनियों में भू माफियाओं के बहकावे में आकर प्लाट ना खरीदे व अपनी मेहनत की कमाई को बर्बाद ना होने दें क्योकि अवैध कॉलोनियों में सरकार द्वारा किसी भी प्रकार की सुविधा नहीं दी जाती है। कोई भी अवैध कॉलोनी / निर्माण करने से पहले सरकार से नियमानुसार अनुमति लें। अवैध कॉलोनी / निर्माण को किसी भी समय अधिनियम के प्रावधान में गिराया जा सकता है। इस बारे में विस्तृत जानकारी हेतु जिला नगर योजनाकार, पलवल, प्रथम तल, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण कॉम्प्लैक्स, सेक्टर-12, पलवल में संपर्क करे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad