Faridabad News : 3R सिद्धांत को बढ़ावा देने के लिए गेटेड सोसायटियों में लगाए जाएंगे डोनेशन कलेक्शन बॉक्स: नगर निगम फरीदाबाद
नगर निगम फरीदाबाद द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं 3R सिद्धांत—Reduce (कम करना), Reuse (पुनः उपयोग) और Recycle (पुनर्चक्रण) को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शहर की गेटेड सोसायटियों से एक विशेष पहल में सहयोग करने का आग्रह किया गया है।
फरीदाबाद। नगर निगम फरीदाबाद द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं 3R सिद्धांत—Reduce (कम करना), Reuse (पुनः उपयोग) और Recycle (पुनर्चक्रण) को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शहर की गेटेड सोसायटियों से एक विशेष पहल में सहयोग करने का आग्रह किया गया है। 
इस पहल के अंतर्गत इच्छुक गेटेड सोसायटियों में पुनः उपयोग योग्य वस्तुओं के दान हेतु विशेष कलेक्शन बॉक्स स्थापित किए जाएंगे। इन बॉक्सों में निवासी अपने पुराने लेकिन उपयोग योग्य कपड़े, जूते, खिलौने, बैग, टोपी, बेल्ट, कंबल, चादरें, रजाइयाँ, तकिए, किताबें तथा अन्य उपयोगी घरेलू वस्तुएँ दान कर सकेंगे। नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के दिशा निर्देशों पर निगम में आई ई सी एक्सपर्ट कल्पना मंडल ने जानकारी दी कि इस पहल से एक ओर उपयोगी वस्तुएँ कचरे में जाने से बचेंगी, वहीं दूसरी ओर ये वस्तुएँ जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाकर सामाजिक सहयोग को भी बढ़ावा मिलेगा। यह पहल पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ सतत विकास और स्वच्छता के लक्ष्य को भी मजबूती प्रदान करेगी। बताया गया कि इसी प्रकार के डोनेशन कलेक्शन बॉक्स गुरुग्राम की 88 गेटेड सोसायटियों में सफलतापूर्वक स्थापित किए जा चुके हैं। अधिकृत टीम द्वारा इन बॉक्सों को प्रत्येक 10 दिन में खाली किया जाएगा। बॉक्स की स्थापना, वस्तुओं का संग्रहण एवं रखरखाव पूरी तरह निःशुल्क रहेगा और इसके लिए सोसायटी से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। नगर निगम फरीदाबाद ने सभी गेटेड सोसायटियों से इस जनहित एवं पर्यावरण हितैषी अभियान में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की है।

About The Author
संबंधित समाचार



