Narnaul News: आईटीआई में प्री-प्लेसमेंट जॉब मेले का आयोजन, 94 युवाओं का चयन

Desh Rojana
On

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में गतदिवस प्री-प्लेसमेंट जॉब मेले का आयोजन किया गया। इसमें 261 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 94 प्रशिक्षुओं का विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों में चयन हुआ। इस मेले में निप्पॉन इंडिया इलेक्ट्रिकल (मसानी), मार्श आईटी हब (नारनौल), जीडी फूड मैन्युफैक्चरिंग (नीमराना), पुखराज हेल्थ केयर (महेंद्रगढ़) तथा दीवान फर्नीचर (नारनौल) जैसी कंपनियों ने भाग लेकर लिखित परीक्षा, तकनीकी मूल्यांकन व साक्षात्कार के आधार पर युवाओं का चयन किया।

नारनौल: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में गतदिवस प्री-प्लेसमेंट जॉब मेले का आयोजन किया गया। इसमें 261 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 94 प्रशिक्षुओं का विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों में चयन हुआ। इस मेले में निप्पॉन इंडिया इलेक्ट्रिकल (मसानी), मार्श आईटी हब (नारनौल), जीडी फूड मैन्युफैक्चरिंग (नीमराना), पुखराज हेल्थ केयर (महेंद्रगढ़) तथा दीवान फर्नीचर (नारनौल) जैसी कंपनियों ने भाग लेकर लिखित परीक्षा, तकनीकी मूल्यांकन व साक्षात्कार के आधार पर युवाओं का चयन किया।

WhatsApp Image 2026-07-23 at 10.06.26 PM
कार्यवाहक प्रधानाचार्य सुनील यादव ने चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग हरियाणा के निर्देशों के तहत ऐसे जॉब मेले उद्योग और युवाओं के बीच एक मजबूत सेतु का काम करते हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से संस्थान की प्लेसमेंट व अप्रेंटिसशिप गतिविधियों का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। इस अवसर पर ग्रुप अनुदेशक राजेश, अमित, गुरदयाल, मनीषा यादव, जगदीश तथा अनुदेशक अमित रंगा, निशा सैनी, ऋतु यादव, नीरज यादव सहित संस्थान का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad