Rewari/Bawal News: सोनम वांगचुक के समर्थन में शनिवार को बावल में युवाओं ने निकाला मार्च

Desh Rojana
On

कस्बा बावल के अंबेडकर पार्क में शनिवार को युवाओं ने शिक्षा नीति में बदलाव को लेकर गत 20 दिनों से दिल्ली की जंतर मंतर पर शिक्षा नीति में बदलाव लाने के उद्देश्य युवाओं की आवाज बनकर अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक के समर्थन में युवाओं ने धरना प्रदर्शन शांतिपूर्ण रूप से प्रदर्शन किया।

बावल। कस्बा बावल के अंबेडकर पार्क में शनिवार को युवाओं ने शिक्षा नीति में बदलाव को लेकर गत 20 दिनों से दिल्ली की जंतर मंतर पर शिक्षा नीति में बदलाव लाने के उद्देश्य युवाओं की आवाज बनकर अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक के समर्थन में युवाओं ने धरना प्रदर्शन शांतिपूर्ण रूप से प्रदर्शन किया। युवाओं के एकत्रित होने की सूचना पाकर बावल पुलिस पूरी तरह अलर्ट हो गई।
 
IMG-20260718-WA0032
 
देश के युवाओं के समर्थन में किसान नेता रामकिशन महलावत, एडवोकेट मूकेश रघुनाथपुर, महेन्द्र, योगेश, लवली, हेमंत, सचिन, धर्मेंद्र, महेंद्र, विकास यादव, मोहित, गिरवर सहित अनेक छात्राएं अपने हाथों में बैनर और तिरंगा लेकर बावल के अंबेडकर चौक से छोटूराम चौक, भगत राम चौक, सब्जी मंडी ,पालिका भवन से पैदल मार्च निकाला, जिसका समापन अंबेडकर पार्क में हुआ। प्रदर्शन के बाद रामकिशन ने कहा कि जंतर मंतर पर अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य का बहाना बनाकर पुलिस उनको जबरन अस्पताल लेने का ले गई, यह उसे गलत करार दिया। उन्होंने जोर देकर कहा कि धरना प्रदर्शन दिल्ली में समाप्त नहीं हुआ है। 
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad