Gurugram News: रामप्रस्थ प्राइमेरा सोसायटी का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट

सोसायटी के निवासियों की शिकायत पर डीटीपी ई ने दिया निर्देश

Desh Rojana
On

सेक्टर-37डी स्थित रामप्रस्थ प्राइमेरा ग्रुप हाउसिंग सोसायटी में स्ट्रक्चरल सुरक्षा को लेकर उठी चिंताओं के बाद जिला नगर योजनाकार एनफोर्समेंट(डीटीपीई) ने बिल्डर रामप्रस्थ प्रमोटर्स एंड डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड को पूरी सोसायटी का स्ट्रक्चरल ऑडिट कराने के निर्देश दिए हैं।

गुरुग्राम: सेक्टर-37डी स्थित रामप्रस्थ प्राइमेरा ग्रुप हाउसिंग सोसायटी में स्ट्रक्चरल सुरक्षा को लेकर उठी चिंताओं के बाद जिला नगर योजनाकार एनफोर्समेंट(डीटीपीई) ने बिल्डर रामप्रस्थ प्रमोटर्स एंड डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड को पूरी सोसायटी का स्ट्रक्चरल ऑडिट कराने के निर्देश दिए हैं। यह कार्रवाई सोसायटी के निवासियों की शिकायत के आधार पर की गई है।
 
primera
 
डीटीपीई द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि सोसायटी की बालकनियों और अन्य हिस्सों की स्ट्रक्चरल सुरक्षा को लेकर शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत का संज्ञान लेते हुए बिल्डर को 15 दिनों के भीतर अधिकृत स्ट्रक्चरल इंजीनियर से पूरी सोसायटी का विस्तृत स्ट्रक्चरल ऑडिट शुरू कराने के निर्देश दिए गए हैं। ऑडिट का पूरा खर्च बिल्डर को ही उठाना होगा।
 पत्र में यह भी स्पष्ट किया गया है कि सोसायटी की सभी बालकनियों की मरम्मत कराई जाएगी, चाहे फ्लैट में कोई रह रहा हो या नहीं। निरीक्षण के दौरान यदि कहीं दरारें, प्लास्टर उखड़ने या अन्य किसी प्रकार की संरचनात्मक कमी सामने आती है तो उसे भी बिल्डर अपने खर्च पर ठीक करेगा।
 
 
बिल्डर को चेतावनी दी है कि मरम्मत और ऑडिट के दौरान परियोजना की संरचनात्मक सुरक्षा सुनिश्चित करने की पूरी जिम्मेदारी उसकी होगी। यदि लापरवाही के कारण कोई दुर्घटना, जान-माल का नुकसान या संरचनात्मक विफलता होती है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी बिल्डर की मानी जाएगी और उसके विरूद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस मामले को अत्यंत जरूरी बताते हुए निर्देशों का जल्द पालन करने को कहा है।
 
अमित मधोलिया, डीटीपीई, टाउन प्लानिंग
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad