Rewari News: युवक पर जानलेवा हमला करने का आरोपी गिरफ्तार

Desh Rojana
On

चौकी कानोड़ गेट पुलिस ने मोहल्ला यादव नगर रेवाड़ी में एक युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। । 

रेवाड़ी:  चौकी कानोड़ गेट पुलिस ने मोहल्ला यादव नगर रेवाड़ी में एक युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान मोहल्ला अजय नगर रेवाड़ी निवासी अतुल के रूप में हुई है।

WhatsApp Image 2026-07-17 at 10.54.11 PM 
जांचकर्ता ने बताया कि मोहल्ला यादव नगर निवासी मोहित ने अपनी शिकायत में बताया था की गत 30 जून को मोहल्ला अजय नगर रेवाड़ी निवासी अतुल ने उसके मकान के सामने गली में आकर उसके साथ गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। मना करने पर उसने कुल्हाड़ी से उस पर हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने बचाव कराते हुए उसे अस्पताल पहुंचाया। 
बाद में तबियत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रोहतक के लिए रेफर कर दिया था। जिस पर पुलिस ने थाना शहर रेवाड़ी में मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जो मेडिको लीगल रिपोर्ट में गंभीर चोटें पाए जाने की बात सामने आने के बाद पुलिस ने मामले में हत्या के प्रयास की धारा ईजाद की थी। 
इस मामले में पुलिस ने वीरवार मामले में संलिप्त आरोपी अजय को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयोग की गई कुल्हाड़ी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad