Palwal News: कैच द रेन अभियान से जुडक़र वर्षा जल संचयन को जन-आंदोलन बनाएं : उपायुक्त
उपायुक्त डा. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने सभी नागरिकों, सामाजिक संगठनों, शैक्षणिक संस्थानों एवं उद्योगों से की वर्षा जल संरक्षण करने की अपील
उपायुक्त डा. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने वर्षा जल संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा संचालित कैच द रेन अभियान के तहत नागरिकों से बारिश की प्रत्येक बूंद को सहेजने का आह्वान किया है। कैच द रेन अभियान के तहत लोगों से अपील की गई है कि वे अपने घरों, आवासीय सोसायटियों, सरकारी एवं निजी संस्थानों तथा कार्यस्थलों पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली अपनाएं।
पलवल: उपायुक्त डा. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने वर्षा जल संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा संचालित कैच द रेन अभियान के तहत नागरिकों से बारिश की प्रत्येक बूंद को सहेजने का आह्वान किया है। कैच द रेन अभियान के तहत लोगों से अपील की गई है कि वे अपने घरों, आवासीय सोसायटियों, सरकारी एवं निजी संस्थानों तथा कार्यस्थलों पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली अपनाएं। साथ ही, उपयुक्त स्थानों पर रिचार्ज पिट एवं ट्रेंच बनाकर वर्षा जल को भूमि में समाहित करने की व्यवस्था करें, जिससे भूजल स्तर में सुधार हो सके। इसके अलावा पारंपरिक जल स्रोतों जैसे बावडिय़ों, कुओं और तालाबों का संरक्षण एवं पुनर्जीवन करने पर भी विशेष बल दिया है।

उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने मानसून के दौरान अधिकतम जल संचयन सुनिश्चित करने के लिए जलाशयों एवं तालाबों से गाद निकालकर उनकी भंडारण क्षमता बढ़ाने तथा जलग्रहण क्षेत्रों में अधिक से अधिक पौधारोपण कर हरित आवरण विकसित करने की भी अपील की है। उन्होंने जिलावासियों से वर्षा जल संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान करते हुए कहा है कि कैच द रेन अभियान के तहत बारिश के पानी की एक-एक बूंद को हमें मिलकर बचाना है। मेरा विशेष आग्रह है कि वर्षा की हर बूंद का संरक्षण करें और जल सुरक्षा को मजबूत बनाएं।
उपायुक्त ने नागरिकों से अपील की है कि यदि प्रत्येक नागरिक वर्षा जल संचयन को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाए, तो भूजल संकट से काफी हद तक राहत मिल सकती है। यह अभियान न केवल जल संरक्षण को बढ़ावा देगा, बल्कि आने वाली पीढिय़ों के लिए सुरक्षित जल भविष्य सुनिश्चित करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों, सामाजिक संगठनों, शैक्षणिक संस्थानों एवं उद्योगों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी कर जल संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया

About The Author
संबंधित समाचार



