Mewat News: निर्माणाधीन 10 किलोमीटर सड़क में खामियों पर मेवात आरटीआई मंच का विरोध, लोक निर्माण विभाग ने दिए सुधार के आदेश

गड्ढे भरने, नालियां बनाने और सड़क चौड़ीकरण सहित कई मांगों पर विभाग ने शुरू की कार्रवाई

Desh Rojana
On

भादस–करहेड़ी–करहेड़ा–घागस–कन्साली तक निर्माणाधीन लगभग 10 किलोमीटर सड़क में कथित खामियों को लेकर मेवात आरटीआई मंच एवं मौजी फाउंडेशन ने लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता प्रदीप सिंधु को ज्ञापन सौंपकर तत्काल सुधार की मांग की। 

मेवात: भादस–करहेड़ी–करहेड़ा–घागस–कन्साली तक निर्माणाधीन लगभग 10 किलोमीटर सड़क में कथित खामियों को लेकर मेवात आरटीआई मंच एवं मौजी फाउंडेशन ने लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता प्रदीप सिंधु को ज्ञापन सौंपकर तत्काल सुधार की मांग की। मंच का आरोप है कि कई स्थानों पर पुराने गड्ढों को भरे बिना ही तारकोल बिछाया जा रहा है, जिससे सड़क ऊंची-नीची हो गई है। बरसात के दौरान पानी भरने से सड़क के समय से पहले क्षतिग्रस्त होने की आशंका जताई गई है।

WhatsApp Image 2026-07-12 at 11.11.04 PM (1)

मेवात आरटीआई मंच के निदेशक राजुद्दीन ने बताया कि वर्ष 2022, 2023 और 2024 में करहेड़ा चौक पर तीन बार धरना देकर करहेड़ा कब्रिस्तान के बीच से प्रस्तावित सड़क का विरोध किया गया था। इसके बाद ग्राम पंचायत के प्रस्ताव के आधार पर सड़क को फिरनी मार्ग से बनाने की स्वीकृति मिली।

उन्होंने बताया कि करहेड़ी और घागस में नालियों के निर्माण को भी स्वीकृति मिल चुकी है, लेकिन आज तक कार्य शुरू नहीं हुआ। इसके अलावा करहेड़ा–करहेड़ी के बीच गड्ढे नहीं भरे गए हैं तथा घागस–खोरी के पास लगभग 500 मीटर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने और कन्साली के पास नई पुलिया बनाने का कार्य भी लंबित है।

लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता प्रदीप सिंधु ने बताया कि मेवात आरटीआई मंच का ज्ञापन प्राप्त होते ही संबंधित ठेकेदार को गड्ढे भरने, नालियां बनाने, सड़क चौड़ीकरण तथा अन्य कमियां दूर करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि उपमंडल अधिकारी और कनिष्ठ अभियंता को मौके पर जांच के आदेश दिए गए हैं। यदि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता में कमी पाई गई तो संबंधित ठेकेदार के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad