Rewari News: सीआईए कोसली ने पूर्व मंत्री की स्कॉर्पियो चोरी मामले पांचवां आरोपी को किया गिरफ्तार
सीआईए कोसली इंचार्ज एसआई सुभाष चन्द की टीम ने गत 28 मार्च की रात को पूर्व मंत्री जसवंत सिंह की स्कॉर्पियो गाड़ी चोरी करने के मामले में एक और आरोपी को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है।
रेवाड़ी। सीआईए कोसली इंचार्ज एसआई सुभाष चन्द की टीम ने गत 28 मार्च की रात को पूर्व मंत्री जसवंत सिंह की स्कॉर्पियो गाड़ी चोरी करने के मामले में एक और आरोपी को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है। इस आरोपी की पहचान राजस्थान जिला ब्यावर के गांव हथुन बाकला निवासी फिरोज काठात के रूप में हुई है।
पुलिस इस मामले में चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। जांचकर्ता ने बताया कि गत 29 मार्च को सेक्टर-3, रेवाड़ी निवासी पूर्व मंत्री जसवंत सिंह ने अपनी शिकायत में बताया था कि 28 मार्च की रात उन्होंने अपनी काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी को अपने घर के सामने पार्क किया था। अगले दिन, 29 मार्च की सुबह गाड़ी वहां से गायब मिली। जिसे कोई नाम पता नामालूम व्यक्ति चोरी करके ले गए है। जिस पर पुलिस ने थाना माडल टाऊन रेवाड़ी में चोरी का मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त चार आरोपी राजस्थान के जिला फलोदी के गांव कानासर निवासी रिछपाल, जिला जोधपुर के गांव बुरचा हाल आबाद राजीव गांधी कालोनी जोधपुर निवासी सुरेंद्र सिंह, जिला जोधपुर के गांव बुरचा हाल आबाद राजीव गांधी कालोनी जोधपुर निवासी हिम्मत सिंह व जिला ब्यावर के गांव खेडी का खेडा निवासी नरेंद्र काठात उर्फ नरेश को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई स्कॉर्पियो गाड़ी को भी बरामद कर लिया था। जो इस मामले में सीआईए कोसली पुलिस टीम ने बुधवार को मामले में संलिप्त एक और आरोपी राजस्थान जिला ब्यावर के गांव हथुन बाकला निवासी फिरोज काठात को भी माननीय अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।
संबंधित समाचार



