Palwal/Hathin News: बाइक चोरी करने वाले गिरोह के 2 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार; चोरी की 3 बाइकें व एक चेसिस बरामद
वाहन चोर निरोधक दस्ता हथीन की टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए बाइक चोरी के मामले में दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
हथीन। वाहन चोर निरोधक दस्ता हथीन की टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए बाइक चोरी के मामले में दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।आरोपियों की पहचान रामफल उर्फ रोहित और रविन्द्र उर्फ पिल्लू दोनों निवासी टिकरी ब्राह्मण, थाना सदर पलवल के रूप में हुई है।
वाहन चोर निरोधक दस्ता हथीन स्टाफ हथीन प्रभारी इंस्पेक्टर जमील अहमद ने बताया की एएसआई पवन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मलोखड़ा बाईपास पर गश्त व जांच के दौरान मौजूद थी। इसी दौरान विश्वसनीय सूत्रों से विश्वसनीय सूचना मिली कि रामफल उर्फ रोहित और रविन्द्र उर्फ पिल्लू, एक चोरी की स्प्लेंडर बाइक को बेचने के लिए बाईपास हथीन से होते हुए उटावड़ की तरफ आने वाले हैं। सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस टीम ने तुरंत मलोखड़ा हथीन बाईपास रोड पर नाकाबंदी शुरू की। कुछ ही समय बाद बाईपास रोड की तरफ से दो युवक एक बाइक पर आते दिखाई दिए। पुलिस टीम द्वारा इशारा करने पर आरोपियों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस बल ने बड़ी मुस्तैद से घेराबंदी कर दोनों को काबू कर लिया। नाम-पता पूछने पर उन्होंने अपनी पहचान रामफल उर्फ रोहित और रविन्द्र उर्फ पिल्लू बताई। जब उनसे बाइक के कागजात मांगे गए, तो वे कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सके।
चोरी के वाहनों का खुलासा व बरामदगी:
गहनता से पूछताछ और साइबर सेल की मदद से जब बरामद बाइक के इंजन और चेसिस नंबर की जांच की गई, तो पता चला कि उक्त बाइक का नम्बर अलग है। सम्बन्धित बाइक थाना एसजीएम नगर फरीदाबाद के अधिकार क्षेत्र से चोरी हुई थी।
इसके अलावा आरोपियों से थाना शहर पलवल क्षेत्र से वर्ष 2025 में चोरी हुई बाइक कैंप थाना क्षेत्र से वर्ष 2022 में चोरी हुई। दूसरी बाइक की चेसिस बरामद की गई। जिसके संबंध में केस कैम्प थाना में दर्ज है।
आरोपी रामफल उर्फ रोहित का आपराधिक रिकॉर्ड:
जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी रामफल उर्फ रोहित एक आदतन अपराधी है, जिसके खिलाफ फरीदाबाद और पलवल के विभिन्न थानों में पहले से ही 7 चोरी के केस दर्ज हैं।
आरोपियों की गिरफ्तार की सूचना संबंधित पुलिस को अलग से दी जा रही है।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।
संबंधित समाचार



