Kaithal /Gulha Cheeka News: नवीन जिंदल यशस्वी छात्रवृत्ति योजना को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान, प्रत्येक पात्र विद्यार्थी तक लाभ पहुंचाने का लिया संकल्प

Desh Rojana
On

सांसद नवीन जिंदल के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संचालित नवीन जिंदल यशस्वी छात्रवृत्ति योजना को लेकर आज सीवन में विस्तृत जानकारी सांझा की गई। इस अवसर पर परम ज्योति स्कूल आफ नर्सिंग सीवन में सांसद  कार्यालय कैथल के प्रभारी रविंद्र धीमान ने योजना संबंधी पुस्तिका नर्सिंग की छात्राओं को दी तथा इस जनहितकारी योजना को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

गुहला चीका। सांसद नवीन जिंदल के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संचालित नवीन जिंदल यशस्वी छात्रवृत्ति योजना को लेकर आज सीवन में विस्तृत जानकारी सांझा की गई। इस अवसर पर परम ज्योति स्कूल आफ नर्सिंग सीवन में सांसद कार्यालय कैथल के प्रभारी रविंद्र धीमान ने योजना संबंधी पुस्तिका नर्सिंग की छात्राओं को दी तथा इस जनहितकारी योजना को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष शैली मुंजाल ने कहा कि सांसद नवीन जिंदल द्वारा शुरू किया गया यह अभियान शिक्षा के क्षेत्र में एक सराहनीय और दूरदर्शी पहल है।

nursing staff
नवीन जिंदल यशस्वी छात्रवृत्ति योजना के बारे में प्रचार व प्रसार करते हुए स्कूल स्टाफ सदस्य व विद्यार्थी।

 

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक गांव, प्रत्येक स्कूल और प्रत्येक पात्र विद्यार्थी तक इस योजना की जानकारी पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद एवं प्रतिभावान बच्चे इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकें। इस अवसर पर  मार्केट कमेटी के चेयरमैन शमशेर सैनी ने योजना के उद्देश्य, पात्रता एवं लाभों की जानकारी देते हुए बताया कि नवीन जिंदल फाउंडेशन द्वारा संचालित यह छात्रवृत्ति योजना मेधावी विद्यार्थियों, विधवा एवं सिंगल मदर के बच्चों तथा अनाथ बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि यह योजना केवल आर्थिक सहायता प्रदान करने तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों को आत्मनिर्भर, शिक्षित और सशक्त बनाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव तैयार करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, शिक्षकों एवं अभिभावकों से अपील की कि वे इस योजना की जानकारी अधिक से अधिक पात्र विद्यार्थियों तक पहुंचाएं, ताकि कोई भी योग्य छात्र आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रह जाए। इस अवसर पर मार्केट कमेटी के वाइस चेयरमैन विक्रम मुंजाल, समाजसेवी नसीब ककहेड़ी, पूर्व सरपंच सतीश मुंजाल, पवन डोहर, रवि सैनी, बलकार सिंह आर्य, तरुण, राजपाल, राजेश मुंजाल, मनजीत सिंगला, जसलीन चीमा तथा गुहला हल्का के प्रभारी कर्मवीर सिसोदिया सहित कई अन्य लोग भी उपस्थित रहे ।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad