Faridabad News : गुलाब क्रिकेट एकेडमी ने 221 रन से विजय प्राप्त की
फरीदाबाद सेक्टर 55 में स्थित जायको क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर गुलाब क्रिकेट अकेडमी पलवल और जायको क्रिकेट अकेडमी फरीदाबाद के अंडर 12 उम्र के खिलाड़ियों मध्य मैच खेला गया।
गुलाब क्रिकेट एकेडमी ने 221 रन से विजय प्राप्त की
फरीदाबाद सेक्टर 55 में स्थित जायको क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर गुलाब क्रिकेट अकेडमी पलवल और जायको क्रिकेट अकेडमी फरीदाबाद के अंडर 12 उम्र के खिलाड़ियों मध्य मैच खेला गया। जिसमे गुलाब क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुलाब क्रिकेट एकेडमी ने 30 ओवर मे 383 रन बनाए।

जिसमें कनव रावत ने 89 गेद पर 18 चौक और एक छक्के की मदद से 142 रन नाबाद और प्रणवजीत सिंह ने 96 गेंद पर 30 चौक और दो छक्के की मदद से नवादा 194 रन बनाए। गुलाब क्रिकेट एकेडमी की टीम के इस विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी जायकों क्रिकेट एकेडमी की टीम 162 रन पर आल आउट हो गई। जायको एकेडमी की तरफ अपूर्व ने सबसे अधिक 71 रन और जय रावत ने 27 रन की पारी खेली । गुलाब क्रिकेट एकेडमी की तरफ से गेंदबाजी में हार्दिक और वंश रावत ने 3-3 और आदि बैंसला,देवांश ने 1-1 विकट प्राप्त किया और गुलाब क्रिकेट एकेडमी, पलवल ने 221 रन से विजय प्राप्त की। मैन ऑफ मैच का पुरस्कार प्रणवजीत सिंह को दिया गया।

About The Author
संबंधित समाचार



