Gurugram news: विधायक ने वार्ड-25 में किया ₹3.63 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ

Desh Rojana
On

 गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा ने वार्ड-25 में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करते हुए क्षेत्र के विकास एवं जनसुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में लगभग ₹3.63 करोड़ के कार्यों की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के नेतृत्व में गुरुग्राम के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं और नागरिकों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।

गुरुग्राम: गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा ने वार्ड-25 में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करते हुए क्षेत्र के विकास एवं जनसुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में लगभग ₹3.63 करोड़ के कार्यों की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के नेतृत्व में गुरुग्राम के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं और नागरिकों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।

WhatsApp Image 2026-06-23 at 10.29.58 PM

इन विकास कार्यों में ₹1.35 करोड़ की लागत से सुखराली एन्क्लेव स्थित जोहड़ (तालाब) के सौंदर्यीकरण का कार्य, ₹1.04 करोड़ की लागत से रेवेन्यू रास्ते, ड्रेनेज, सीवर लाइन एवं आरसीसी सड़क निर्माण कार्य, ₹89 लाख की लागत से सेक्टर-17ए स्थित वीआईपी पार्क में सिंथेटिक ट्रैक एवं सौंदर्यीकरण कार्य तथा ₹35 लाख की लागत से सुखराली गांव स्थित तालाब के जीर्णोद्धार का कार्य शामिल है।
सुखराली एन्क्लेव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक मुकेश शर्मा ने क्षेत्रवासियों से संवाद करते हुए कहा कि विकास केवल निर्माण कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों की आवश्यकताओं और समस्याओं का समाधान करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम में सड़कों, पार्कों, जल निकासी, सीवर व्यवस्था और अन्य आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं।
उन्होंने उपस्थित नागरिकों से उनकी समस्याओं और सुझावों को भी गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को जनहित से जुड़े विषयों के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि जनभागीदारी के माध्यम से ही क्षेत्र का सर्वांगीण विकास संभव है और माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी के नेतृत्व में सरकार हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए योजनाओं को धरातल पर उतार रही है।
इस अवसर पर वार्ड-25 के पार्षद अनूप सिंह, संबंधित विभागों के अधिकारी, भाजपा पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने क्षेत्र में शुरू किए गए विकास कार्यों के लिए विधायक मुकेश शर्मा का आभार व्यक्त किया।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad