Nuh Mewat News: एसआईआर से जुड़ी समस्याओं के समाधान को लेकर चौधरी महताब अहमद ने एसडीएम नूंह से की मुलाकात
आमजन की परेशानियों को प्रमुखता से उठाया, त्वरित समाधान की मांग
नूंह क्षेत्र की जनता को एसआईआर (SIR) से संबंधित आ रही विभिन्न समस्याओं को लेकर वरिष्ठ समाजसेवी एवं जनप्रतिनिधि चौधरी महताब अहमद ने गुरुवार को एसडीएम नूंह से मुलाकात की।
मेवात: नूंह क्षेत्र की जनता को एसआईआर (SIR) से संबंधित आ रही विभिन्न समस्याओं को लेकर वरिष्ठ समाजसेवी एवं जनप्रतिनिधि चौधरी महताब अहमद ने गुरुवार को एसडीएम नूंह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लोगों को आ रही दिक्कतों से अवगत कराते हुए उनके तत्काल समाधान की मांग की।
चौधरी महताब अहमद ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया के दौरान कई लोगों को दस्तावेजों की जांच, नाम दर्ज कराने, संशोधन और अन्य तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जिससे आमजन को परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि इन समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान सुनिश्चित किया जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके।
उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े मामलों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए और किसी भी पात्र व्यक्ति को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। इस संबंध में उन्होंने एसडीएम को लोगों की शिकायतों और सुझावों से भी अवगत कराया। एसडीएम नूंह ने चौधरी महताब अहमद को आश्वस्त किया कि प्रशासन द्वारा प्राप्त शिकायतों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देकर समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया को तेज किया जाएगा। चौधरी महताब अहमद ने उम्मीद जताई कि प्रशासन के सकारात्मक सहयोग से लोगों को जल्द राहत मिलेगी और एसआईआर से संबंधित कार्य सुचारू रूप से संपन्न होंगे।

About The Author
संबंधित समाचार



