Nuh Mewat News: एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: खड़े कैंटर से टकराई कार, चार की मौत, दो घायल

Desh Rojana
On

नूंह जिला से गुजर रहे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। 

नूंह: नूंह जिला से गुजर रहे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के पीछे सड़क किनारे खड़ी एक आईसर कैंटर गाड़ी को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। इस मामले में पीड़ित पक्ष ने थाना सदर फिरोजपुर झिरका में शिकायत देकर आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।WhatsApp Image 2026-06-13 at 11.10.20 PM

प्राप्त जानकारी के अनुसार, धौलपुर जिले के थाना सरमथुरा क्षेत्र के गांव चांदपुरा निवासी सुमन पुत्र अनिल सिंह जादौन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 13 जून 2026 को उसकी बहन पुनम जादौन अपने पति जवाहरलाल और बच्चों के साथ जयपुर से दिल्ली की ओर जा रही थी। सुबह करीब 6 बजे जब उनकी कार दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर चैनल नंबर 64.200 के पास पहुंची, तो सड़क किनारे पहले से खड़ी आईसर कैंटर (रजिस्ट्रेशन नंबर HR73A8915) से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही पुनम जादौन, खुशी, केशव और कान्हा की मौत हो गई। वहीं, जवाहरलाल और अक्षय कुमार उर्फ चेतन गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कैंटर चालक यूसुफ पुत्र अली मोहम्मद निवासी नवाबगढ़, थाना रोजकामेव जिला नूंह ने अपनी गाड़ी को लापरवाही से नो-पार्किंग एरिया में खड़ा कर रखा था। चालक की इसी लापरवाही के कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ। पीड़ित पक्ष का कहना है कि अगर गाड़ी को सही जगह पर खड़ा किया जाता, तो यह हादसा टल सकता था।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। वहीं, पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित सुमन ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपी चालक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की लापरवाही से होने वाले हादसों पर रोक लगाई जा सके।
पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

Narnaul News: इंटरनेट या वीडियो कॉल पर 'डिजिटल अरेस्ट' का कोई कानून नहीं, ठगों से रहें सतर्क: एसपी दीपक कुमार
Narnaul News: दो लाख की रंगदारी न देने पर घर में तोड़फोड़, पुलिस ने दो घंटे में दबोचे दो बदमाश
Narnaul News: नांगल चौधरी में आयोजित तृतीय प्रतिभा सम्मान समारोह में पहुंचे लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य मंत्री रणबीर सिंह गंगवा; जांगिड़ सभा भवन के लिए 15 लाख रुपए देने की घोषणा की
Mewat /Taudu News: तावडू नगरपालिका में ‘फर्जी बिलों’ का कथित खेल! ME पर करोड़ों के भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, शिकायत से मचा हड़कंप।
Mewat/Tawdu News: सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म होते ही बदली शहर की सूरत, चौक-चौराहे कचरे से हुए मुक्त।