Kaithal News: युवाओं को नशे से बचाने के लिए खेल और कौशल प्रशिक्षण से जोड़ना जरूरी: नवीन जिन्दल
सेवा संकल्प अभियान के तहत कुरुक्षेत्र से सांसद नवीन जिन्दल ने रविवार को गुहला के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं, बुजुर्गों, महिलाओं और खिलाड़ियों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और कुछ समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया, जबकि अन्य समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया।
Seva Sankalp Abhiyaan: सेवा संकल्प अभियान के तहत कुरुक्षेत्र से सांसद नवीन जिन्दल ने रविवार को गुहला के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं, बुजुर्गों, महिलाओं और खिलाड़ियों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और कुछ समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया, जबकि अन्य समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया।

नवीन जिन्दल ने विधानसभा क्षेत्र के खेल स्टेडियमों को दुरुस्त करने की बात कही और कार्यकर्ताओं से क्षेत्र के विकास को लेकर सुझाव भी मांगे। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में लोगों से संवाद किया जा रहा है।
लोगों को संबोधित करते हुए नवीन जिन्दल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने के लिए कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी प्रदेश के हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से बचाने के लिए उन्हें खेल और कौशल प्रशिक्षण से जोड़ना जरूरी है। इससे युवा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने के साथ-साथ रोजगार के अवसर भी प्राप्त कर सकेंगे।
उन्होंने कार्यकर्ताओं को आरकेएसडी नवीन अवसर इंटरनेशनल स्किल सेंटर की जानकारी देते हुए कहा कि वे अपने बच्चों के साथ सेंटर का दौरा करें और युवाओं को उनकी रुचि के अनुसार कौशल प्रशिक्षण दिलाने के लिए प्रेरित करें।
इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन रणधीर सिंह, नगरपालिका चेयरपर्सन रेखा रानी, गीता शर्मा, पूर्व विधायक फूल सिंह खेड़ी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह चीमा, चेयरमैन जगमाल राणा, मंडल अध्यक्ष संजीव मित्तल, जोगा सिंह, प्रवीण रसूलपुर, सत्यवान सीडा, गुरमेल सिंह पीडल, जयभगवान शर्मा, रामकुमार शर्मा, हरचेत सिंह, रामचंद्र शर्मा, मांगेराम जिन्दल, राम स्वरूप जिन्दल, नसीब कक्हेड़ी, मनोज राणा, रामपाल राणा, गुहला हल्का प्रभारी कर्मवीर सिसोदिया, कैथल कार्यालय प्रभारी रविन्द्र धीमान सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।
संबंधित समाचार



