Palwal News : पलवल में पहली बार होगा ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज टूर्नामेंट का आयोजन : गौरव गौतम

'मेरा हरियाणा कप' के लिए 10-11 अक्टूबर को नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में जुटेंगी देशभर की 12 महिला वॉलीबॉल टीमें

Desh Rojana
On

हरियाणा में खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराने की दिशा में खेल गतिविधियों का विस्तार किया जा रहा है। इसी कड़ी में पलवल में भी लगातार बड़े स्तर की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।

पलवल। हरियाणा में खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराने की दिशा में खेल गतिविधियों का विस्तार किया जा रहा है। इसी कड़ी में पलवल में भी लगातार बड़े स्तर की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। अब नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में पहली बार ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन 10 और 11 अक्टूबर को 'मेरा हरियाणा कप' के तहत होगा। aa

हरियाणा सरकार में खेल एवं युवा अधिकारिता राज्य मंत्री गौरव गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में देशभर से 12 महिला वॉलीबॉल टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता का उद्देश्य महिला खिलाड़ियों को उच्च स्तर की प्रतिस्पर्धा का अवसर देना तथा उभरती हुई वॉलीबॉल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराना है। खेल एवं युवा अधिकारिता राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रतियोगिता में विजेता टीम को 51 हजार रुपए नकद और ट्रॉफी, उपविजेता टीम को 31 हजार रुपए नकद और ट्रॉफी, जबकि तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 21 हजार रुपए नकद और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। खास बात यह है कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों से किसी प्रकार की एंट्री फीस नहीं ली जाएगी। खिलाड़ियों के लिए रिफ्रेशमेंट, लंच और डिनर के साथ-साथ ठहरने की व्यवस्था भी की जाएगी। खेल एवं युवा अधिकारिता राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि पलवल में पिछले कुछ समय से विभिन्न खेल गतिविधियों और प्रतियोगिताओं के आयोजन को बढ़ावा मिला है।पलवल में अनेक बड़ी-बड़ी खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है।

खेल एवं युवा अधिकारिता राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के आयोजन से स्थानीय खिलाड़ियों को अपने ही शहर में देशभर के खिलाड़ियों के साथ खेलने और उनसे सीखने का अवसर मिल रहा है। इससे खिलाड़ियों में प्रतिस्पर्धात्मक भावना विकसित होने के साथ-साथ उन्हें राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं का अनुभव भी प्राप्त हो रहा है। खेल एवं युवा अधिकारिता राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल टूर्नामेंट को महिला खिलाड़ियों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण मंच माना जा रहा है। देशभर की टीमों की भागीदारी से पलवल की महिला खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय मुकाबले देखने और खेलने का अवसर मिलेगा। नकद पुरस्कार से प्रतियोगिता का आकर्षण भी बढ़ेगा और खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। खेल एवं युवा अधिकारिता राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि हरियाणा सरकार पलवल सहित पूरे हरियाणा में खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं, प्रशिक्षण और बड़े स्तर की प्रतियोगिताओं के मंच उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है। सरकार की ओर से खेल बुनियादी ढांचे को मजबूत करने तथा खिलाड़ियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। 'मेरा हरियाणा कप' के तहत होने वाला यह टूर्नामेंट पलवल में महिला वॉलीबॉल को बढ़ावा देने के साथ-साथ जिले में राष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजनों को बढ़ाने की दिशा में एक अहम पहल साबित होगा। प्रतियोगिता में देशभर की टीमों के पहुंचने से पलवल में खेलप्रेमियों को भी रोमांचक मुकाबले देखने का अवसर मिलेगा।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad