Gurugram News: हिना शुक्ला बनीं भाजपा हरियाणा सोशल मीडिया सह-संयोजक

Desh Rojana
On

भाजपा ने संगठनात्मक जिम्मेदारियों में विस्तार करते हुए गुरुग्राम जिला सोशल मीडिया प्रमुख हिना शुक्ला को भाजपा हरियाणा प्रदेश सोशल मीडिया सह-संयोजक नियुक्त किया है। जिला स्तर पर सोशल मीडिया से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालने के बाद उन्हें अब प्रदेश स्तर पर पार्टी की डिजिटल गतिविधियों की जिम्मेदारी दी गई है।

गुरुग्राम: भाजपा ने संगठनात्मक जिम्मेदारियों में विस्तार करते हुए गुरुग्राम जिला सोशल मीडिया प्रमुख हिना शुक्ला को भाजपा हरियाणा प्रदेश सोशल मीडिया सह-संयोजक नियुक्त किया है। जिला स्तर पर सोशल मीडिया से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालने के बाद उन्हें अब प्रदेश स्तर पर पार्टी की डिजिटल गतिविधियों की जिम्मेदारी दी गई है।

WhatsApp Image 2026-09-21 at 10.29.51 AM (1)

नियुक्ति पर गुरुग्राम भाजपा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और सोशल मीडिया टीम के सदस्यों ने उन्हें बधाई दी। हिना शुक्ला ने नई जिम्मेदारी के लिए प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी समेत वरिष्ठ नेतृत्व का आभार जताया।

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया संगठन और समाज के बीच संवाद का महत्वपूर्ण माध्यम है। प्रदेश स्तर पर पार्टी की गतिविधियों और संगठनात्मक संदेशों को डिजिटल माध्यम से प्रभावी ढंग से लोगों तक पहुंचाने के लिए टीम के साथ मिलकर कार्य करेंगी।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad