Palwal News : आरबीएसके टीम सीएचओ एवं ह्यूमाना फाउंडेशन के बीच इंटरैक्टिव मीटिंग एवं ब्रेनस्टॉर्मिंग डिस्कशन का आयोजन
आरबीएसके टीम-76, आलमपुर ब्लॉक के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (CHOs) एवं ह्यूमाना फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में एक महत्वपूर्ण इंटरैक्टिव मीटिंग एवं ब्रेनस्टॉर्मिंग डिस्कशन का आयोजन किया गया।
आरबीएसके टीम-76, आलमपुर ब्लॉक के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (CHOs) एवं ह्यूमाना फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में एक महत्वपूर्ण इंटरैक्टिव मीटिंग एवं ब्रेनस्टॉर्मिंग डिस्कशन का आयोजन किया गया।

बैठक का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं के समग्र संचालन को बेहतर बनाना, आपसी समन्वय को मजबूत करना तथा समाज के अधिक से अधिक लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ पहुँचाना रहा। बैठक का संचालन डॉ. विदुषी तोमर, आरबीएसके टीम-76 द्वारा किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित विभिन्न कार्यों, गतिविधियों एवं आगामी प्रतिबद्धताओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। सभी प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से भाग लेते हुए स्वास्थ्य व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए स्पष्ट विचार साझा किए तथा कुछ महत्वपूर्ण आपसी कार्ययोजनाओं पर सहमति बनाई। बैठक में सीएचओ राजेश, दीपक, डॉ. अरुणा, शीतल एवं मोनिका सहित अन्य संबंधित प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। चर्चा के दौरान क्षेत्रीय स्वास्थ्य आवश्यकताओं, टीमवर्क, सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार एवं सामुदायिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर ह्यूमाना फाउंडेशन की ओर से डॉ. गोपाल एवं मनोवैज्ञानिक सुश्री पूजा ने स्वास्थ्य व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के लिए अपना अधिकतम सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग एवं संबंधित टीमों के साथ मिलकर कार्य करने तथा जनहित में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। बैठक के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों द्वारा "सेवा संकल्प अभियान" के प्रति समर्पण एवं अधिकतम योगदान देने की शपथ ली गई। विशेष रूप से संबंधित क्षेत्र में एनीमिया (रक्ताल्पता) की रोकथाम एवं उपचार को सुदृढ़ बनाने और एनीमिया मुक्त समाज की दिशा में प्रभावी प्रयास करने का संकल्प लिया गया। यह बैठक आपसी सहयोग, स्पष्ट कार्ययोजना एवं सामूहिक प्रतिबद्धता के साथ स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रही। "स्वस्थ समाज, सशक्त समाज — सेवा संकल्प अभियान के साथ एनीमिया मुक्त क्षेत्र की ओर एकजुट प्रयास।"

About The Author
संबंधित समाचार



