Palwal News : विकसित भारत-2047’ के लक्ष्य को नई मजबूती प्रदान करेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’ : गौरव गौतम

खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक

Desh Rojana
On

हरियाणा सरकार में खेल, युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता तथा कानून एवं विधायी कार्य राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू किया जा रहा ‘सेवा संकल्प अभियान’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के जनहित और सेवा कार्यों को जन-जन तक पहुंचाकर ‘विकसित भारत-2047’ के लक्ष्य को मजबूत करेगा।

हरियाणा सरकार में खेल, युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता तथा कानून एवं विधायी कार्य राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू किया जा रहा ‘सेवा संकल्प अभियान’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के जनहित और सेवा कार्यों को जन-जन तक पहुंचाकर ‘विकसित भारत-2047’ के लक्ष्य को मजबूत करेगा। bb

खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय स्थित सभागार में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ‘आशीर्वाद का दीया’, ‘सेवा सेतु’, ‘सेवा मेरा योगदान’ और ‘सेवा ज्योति यात्रा’ जैसी पहलों के माध्यम से युवाओं, महिलाओं, लाभार्थियों एवं समाज के हर वर्ग को जोड़ा जाएगा। उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम को ‘सेवा संकल्प अभियान’ की रूपरेखा से अवगत कराया। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान 2026’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा के उपलक्ष्य में सरकार द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाया जाने वाला एक राष्ट्रव्यापी अभियान है। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत प्रदेशभर में सेवा, अंत्योदय उत्थान, जनकल्याण और जरूरतमंद लोगों की सहायता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित किए जाने वाले विभिन्न मॉड्यूल की तैयारियों को जल्द से जल्द अंतिम रूप देकर अभियान को भव्य और दिव्य बनाएं। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का जीवन 25 वर्षों की निरंतर जनसेवा का प्रतीक। अभियान के के तहत ‘आशीर्वाद का दीया और रक्तदान’ जैसे कार्यक्रमों के साथ अभियान का भव्य आगाज होगा। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत समाज में सेवा, सहयोग और जनभागीदारी की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से लगभग एक दर्जन विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों और गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। सरकार की ओर से अभियान के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग को सेवा कार्यों से जोडऩे और जनकल्याण की भावना को व्यापक स्तर पर बढ़ावा देने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक सेवा, कल्याण और लाभ सुनिश्चित करना है। 

खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार जिला में ‘सेवा संकल्प अभियान‘ के प्रमुख कार्यक्रमों में ‘आशीर्वाद का दीया/रक्तदान’, ‘मेरे सपनों का भारत-चित्र सेवा’, ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’, ‘आंगन मिलन सेवा’, ‘सेवा की कहानी’, ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा-विकसित भारत का संकल्प’, ‘वडनगर वाराणसी सेवा यात्रा’, ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘सेवा सेतु अभियान’, ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’, ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ तथा ‘सुशासन सेवा संवाद’ शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों के जरिए सेवा को केवल एक गतिविधि तक सीमित रखने के बजाय इसे सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का संदेश दिया जाएगा। रक्तदान जैसे जनसेवा कार्यों से जरूरतमंदों की मदद को प्रोत्साहन मिलेगा, वहीं चित्र सेवा और अनकही कहानियों जैसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक सोच और सेवा भावना को सामने लाने का माध्यम बनेंगे। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा-विकसित भारत का संकल्प’ और ‘सेवा सेतु अभियान’ के माध्यम से जनभागीदारी को व्यापक रूप देने पर जोर रहेगा। वहीं ‘सेवा फस्र्ट इनोवेशन चैलेंज’ के जरिए सेवा कार्यों में नए विचार और नवाचार को प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने कहा कि ‘सुशासन सेवा संवाद’ के माध्यम से सेवा, सुशासन और जनकल्याण के बीच संबंध को मजबूत करने का प्रयास होगा। उन्होंने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों को एकजुट कर सेवा, सहयोग और सहभागिता की संस्कृति को मजबूत करना है। इसके साथ ही विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने तथा राष्ट्र निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भूमिका को रेखांकित करने की दिशा में भी अभियान महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने सभी संबंधित नोडल अधिकारियों और विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध रूप से पूरी की जाएं। बैठक में जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर, पुलिस अधीक्षक दीप्ति गर्ग, जिला परिषद के कार्यकारी अधिकारी जितेंद्र कुमार, जिला नगरायुक्त मनीषा शर्मा, एसडीएम पलवल भूपेंद्र सिंह, एसडीएम होडल बलीना, एसडीएम हथीन हरिराम, महाप्रबंधक पलवल शुगर मिल द्विजा, नगराधीश प्रीति रावत सहित भाजपा जिलाध्यक्ष विपिन बैंसला, पूर्व विधायक प्रवीण डागर, पूर्व जिलाध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया, जिला महामंत्री भाजपा जयराम प्रजापति, भाजपा नेता मनोज रावत, हरेंद्र पाल राणा, ‘सेवा संकल्प अभियान’ से जुड़े संबंधित नोडल अधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad