Faridabad News : दूरदर्शन दिवस पर पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग ने आयोजित किया विशेष कार्यक्रम
राजकीय महिला महाविद्यालय, सेक्टर-16ए, फरीदाबाद के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा दूरदर्शन दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के साथ-साथ विभिन्न अन्य विभागों की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
राजकीय महिला महाविद्यालय, सेक्टर-16ए, फरीदाबाद के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा दूरदर्शन दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के साथ-साथ विभिन्न अन्य विभागों की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. राजेश चौहान, जनसंपर्क अधिकारी, विश्वकर्मा स्किल यूनिवर्सिटी, पलवल रहे। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए भारतीय मीडिया के विकास, दूरदर्शन की ऐतिहासिक यात्रा तथा पत्रकारिता के बदलते स्वरूप पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने अपने व्यावसायिक अनुभवों को विद्यार्थियों के साथ साझा करते हुए कहा कि मीडिया केवल सूचना प्रदान करने का माध्यम नहीं है, बल्कि समाज के प्रति उसकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है। डॉ. चौहान ने विशेष रूप से पत्रकारिता की नैतिकता पर चर्चा करते हुए विद्यार्थियों को तथ्यपरक, निष्पक्ष एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि वर्तमान डिजिटल एवं सोशल मीडिया के दौर में पत्रकारिता के सामने अनेक नई चुनौतियां हैं, ऐसे में पत्रकारों के लिए सत्यापन, विश्वसनीयता और नैतिक मूल्यों का पालन पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो गया है। कार्यक्रम के दौरान दूरदर्शन के इतिहास और भारतीय समाज में उसके योगदान पर भी चर्चा की गई। विद्यार्थियों को बताया गया कि दूरदर्शन ने लंबे समय तक देश के करोड़ों लोगों तक समाचार, शिक्षा, मनोरंजन और जन-जागरूकता संबंधी कार्यक्रम पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने मीडिया के इतिहास और वर्तमान परिदृश्य से जुड़े विषयों पर संवाद भी किया। इस अवसर पर पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग से शालिनी खुराना, डॉ. रचना सैनी, सविता नागर एवं सुरेश कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में अजय यादव एवं छत्रपति उपाध्याय ने भी शिरकत की।

About The Author
संबंधित समाचार



