Nuh/Mewat News: एमडीए की मुख्यमंत्री मेवात छात्रवृत्ति योजना के तहत वर्ष 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित

मेवात क्षेत्र के पात्र विद्यार्थी 31 अक्टूबर तक ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन

Desh Rojana
On

उपायुक्त एवं मेवात विकास अभिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अखिल पिलानी ने बताया कि एमडीए की ओर से मुख्यमंत्री मेवात छात्रवृत्ति योजना के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पात्र विद्यार्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस योजना के अंतर्गत मेडिकल, तकनीकी, व्यावसायिक, पर्यटन, पैरामेडिकल एवं पीएचडी पाठ्यक्रमों सहित उच्च शिक्षा के व्यावसायिक, तकनीकी एवं मेडिकल पाठ्यक्रमों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएंगी।

नूंह: उपायुक्त एवं मेवात विकास अभिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अखिल पिलानी ने बताया कि एमडीए की ओर से मुख्यमंत्री मेवात छात्रवृत्ति योजना के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पात्र विद्यार्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस योजना के अंतर्गत मेडिकल, तकनीकी, व्यावसायिक, पर्यटन, पैरामेडिकल एवं पीएचडी पाठ्यक्रमों सहित उच्च शिक्षा के व्यावसायिक, तकनीकी एवं मेडिकल पाठ्यक्रमों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएंगी।
WhatsApp Image 2026-09-15 at 1.06.19 PM (1)
उन्होंने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थी ही इस छात्रवृत्ति योजना के लिए पात्र होंगे। जिला नूंह के साथ जिला पलवल के खंड हथीन के निवासी विद्यार्थी, जिन्होंने सत्र 2026-27 में उच्च शिक्षा के व्यावसायिक, तकनीकी अथवा मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश लिया है, योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं। पात्र विद्यार्थी अपना आवेदन पत्र 31 अक्टूबर 2026 तक नूंह जिला प्रशासन की वेबसाइट https://nuh.gov.in पर उपलब्ध ऑनलाइन लिंक के माध्यम से जमा कर सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि आवेदन के लिए आवश्यक पात्रता, दस्तावेजों की सूची तथा अन्य जरूरी जानकारी नूंह जिला प्रशासन की वेबसाइट पर उपलब्ध है। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वïान किया है कि वे आवेदन करने से पहले योजना से संबंधित नियम एवं शर्तों तथा आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी ध्यानपूर्वक प्राप्त कर निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना आवेदन ऑनलाइन जमा करवाएं।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad