Narnaul News: ऑटो-रिक्शा व टैक्सी चालकों को निर्धारित ड्रेस कोड का पालन करने के निर्देश

Desh Rojana
On

जिला महेंद्रगढ़ में सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।

नारनौल: जिला महेंद्रगढ़ में सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में एसएचओ ट्रैफिक निरीक्षक भगत सिंह द्वारा ऑटो-रिक्शा एवं टैक्सी चालकों की बैठक लेकर उन्हें सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों तथा निर्धारित ड्रेस कोड के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
 
Nnl-3-9-768x576
 
बैठक के दौरान वाहन चालकों को ड्यूटी के दौरान निर्धारित यूनिफॉर्म पहनने तथा यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करने के लिए जागरूक किया गया। चालकों को निर्देश दिए गए कि वे वाहन चलाते समय ओवरस्पीडिंग न करें, सड़क पर निर्धारित साइड में ही वाहन चलाएं तथा सवारियों को निर्धारित स्थान पर ही उतारें और बैठाएं, ताकि यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो और सड़क हादसों की संभावना को कम किया जा सके।
 
पुलिस द्वारा चालकों को अपने वाहन के आवश्यक दस्तावेज, जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी एवं इंश्योरेंस आदि साथ रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही, वाहन की निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां न बैठाने तथा यात्रियों के साथ शालीन एवं सम्मानजनक व्यवहार करने के लिए भी हिदायत दी गई। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सार्वजनिक परिवहन से जुड़े चालक सड़क पर अन्य वाहन चालकों एवं राहगीरों की सुरक्षा के प्रति भी अपनी जिम्मेदारी को समझें।
महेंद्रगढ़ पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया कि यातायात नियमों का पालन सड़क सुरक्षा की पहली आवश्यकता है। नियमों का उल्लंघन करने अथवा वाहन चलाते समय लापरवाही बरतने वाले चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
 
महेंद्रगढ़ पुलिस की आमजन से अपील है कि सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं, सही साइड में चलें और स्वयं के साथ-साथ अन्य वाहन चालकों एवं राहगीरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें। यातायात नियमों का पालन कर ही सड़क दुर्घटनाओं को प्रभावी रूप से कम किया जा सकता है।
 
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad