Palwal /Hodal News: विधायक की माता के निधन पर शोक व्यक्त करने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहुंचे होडल

मुख्यमंत्री ने विधायक हरेंद्र सिंह के निवास पर पहुंचकर उनकी माता गिर्राजो देवी के निधन पर किया शोक व्यक्त

Desh Rojana
On

मंगलवार दोपहर बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी विधानसभा से बीजेपी विधायक हरेंद्र रामरतन की माता के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे। विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक रामरतन की धर्मपत्नी एवं वर्तमान विधायक हरेंद्र सिंह की माता गिर्राजो देवी के निधन पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गहरा दुख व्यक्त किया।

होडल। मंगलवार दोपहर बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी विधानसभा से बीजेपी विधायक हरेंद्र रामरतन की माता के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे। विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक रामरतन की धर्मपत्नी एवं वर्तमान विधायक हरेंद्र सिंह की माता गिर्राजो देवी के निधन पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गहरा दुख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने सर्वप्रथम विधायक की माता गिर्राजों देवी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

homage

मुख्यमंत्री के होडल आगमन की सूचना जैसे ही क्षेत्र वासियों को मिली वैसे ही बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकताओं ने विधायक आवास पर डेरा जमा लिया। विधायक आवास पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व मंत्री मूलचंद शर्मा, पूर्व मंत्री चौ हर्ष कुमार, जिला अध्यक्ष विपिन बैंसला, ओएसडी किरणपाल खटाना, प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक मंगला, दिनेश पांचाल, होडल के सभी वार्डों के पार्षद, जिला उपायुक्त जयेन्द्र छिल्लर, पुलिस अधीक्षक दीप्ति गर्ग, डीएसपी सुरेश भड़ाना, सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने विधायक हरेंद्र सिंह के निवास स्थान पर पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मुलाकात की और अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।

मंगलवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी विधायक हरेंद्र रामरतन की माता के निधन उपरांत शोक व्यक्त करने पहुंचे। मुख्यमंत्री विधायक हरेंद्र सिंह के निवास पर पहुंचे और स्वर्गीय गिर्राजो देवी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने विधायक हरेंद्र सिंह एवं उनके परिवारजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी तथा इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल बनाए रखने की कामना की। मुख्यमंत्री ने दिवंगत गिर्राजो देवी के निधन को परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय गिर्राजो देवी का निधन परिवार के साथ-साथ समाज के लिए भी अपूरणीय क्षति है। उन्होंने परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा क्षेत्र शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए ईश्वर से कामना की कि वह स्वर्गीय गिर्राजो देवी को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दु:ख को सहन करने की शक्ति एवं धैर्य प्रदान करें।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad