Palwal News: पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर 10 सितंबर को निकलेगा संकल्प मार्च

Desh Rojana
On

पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) की बहाली की मांग को लेकर पेंशन बहाली संघर्ष समिति हरियाणा की ओर से 10 सितंबर को पलवल में संकल्प मार्च निकाला जाएगा। समिति की राज्य कार्यकारिणी के आह्वान पर आयोजित इस मार्च में जिले के विभिन्न विभागों में कार्यरत पुरानी पेंशन से वंचित सरकारी कर्मचारी, जिला कार्यकारिणी तथा सभी ब्लॉकों की कार्यकारिणियां भाग लेंगी।

पलवल: पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) की बहाली की मांग को लेकर पेंशन बहाली संघर्ष समिति हरियाणा की ओर से 10 सितंबर को पलवल में संकल्प मार्च निकाला जाएगा। समिति की राज्य कार्यकारिणी के आह्वान पर आयोजित इस मार्च में जिले के विभिन्न विभागों में कार्यरत पुरानी पेंशन से वंचित सरकारी कर्मचारी, जिला कार्यकारिणी तथा सभी ब्लॉकों की कार्यकारिणियां भाग लेंगी।

WhatsApp Image 2026-09-09 at 12.42.49 PM
संकल्प मार्च को लेकर तैयारी बैठक में मौजूद शिक्षक।


समिति के अनुसार सभी कर्मचारी 10 सितंबर को बघेल धर्मशाला कुशलीपुर में एकत्रित होंगे। इस दौरान पेंशन बहाली संघर्ष समिति हरियाणा के राज्य कार्यकारिणी अध्यक्ष बिजेंद्र धारीवाल सहित राज्य कार्यकारिणी के पदाधिकारी भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। यहां से कर्मचारी शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से संकल्प मार्च निकालते हुए जिला उपायुक्त कार्यालय तक पहुंचेंगे। इसके बाद अपनी मांगों को लेकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

समिति पदाधिकारियों ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए वृद्धावस्था में आर्थिक सुरक्षा और सम्मान का महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने सरकार से सभी पात्र सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग की। समिति ने जिले के सभी विभागों के पुरानी पेंशन से वंचित कर्मचारियों से अधिक से अधिक संख्या में मार्च में शामिल होने की अपील की है। पदाधिकारियों ने कहा कि संकल्प मार्च के माध्यम से कर्मचारियों की मांग को शांतिपूर्ण तरीके से सरकार तक पहुंचाया जाएगा।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad