Nuh Mewat News: दिल्ली-मुंबई-बड़ौदा एक्सप्रैसवे पर अवैध ढाबा-होटलों पर चला नूंह पुलिस प्रशासन का बुलडोजर ।
जिले की सीमा से गुजर रहे दिल्ली-मुंबई-बड़ौदा एक्सप्रैसवे पर यातायात नियमों की पालना को लेकर नूंह पुलिस-प्रशासन ने कड़ा संज्ञान लेते हुए मंगलवार-बुधवार की देर रात प्रशासन ने एक्सप्रैसवे के किनारे अवैध रूप से संचालित हो रहे होटल-ढाबों और पंचर आदि की दुकानों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें ध्वस्त कर दिया ।
नूंह: जिले की सीमा से गुजर रहे दिल्ली-मुंबई-बड़ौदा एक्सप्रैसवे पर यातायात नियमों की पालना को लेकर नूंह पुलिस-प्रशासन ने कड़ा संज्ञान लेते हुए मंगलवार-बुधवार की देर रात प्रशासन ने एक्सप्रैसवे के किनारे अवैध रूप से संचालित हो रहे होटल-ढाबों और पंचर आदि की दुकानों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें ध्वस्त कर दिया । पुलिस प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी ।
.jpeg)
पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार के अनुसार एक्सप्रेसवे से सटे क्षेत्र में कई लोगों ने निजी जमीन या मकान किराए पर लेकर अवैध ढाबे, होटल और दुकानें खोल रखी थीं। इनके कारण एक्सप्रेसवे पर अवैध पार्किंग होती है, जिससे तेज रफ्तार वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बना रहता है। पहले भी प्रशासन ने ऐसे संचालकों को चेतावनी दी थी और नोटिस जारी कर कार्रवाई की थी, लेकिन कुछ समय बाद फिर से इसी तरह के ढाबों का संचालन शुरू हो गया। खासकर नगीना, फिरोजपुर झिरका, पिनगवां, सदर नूंह और रोजकामेव थाना क्षेत्र में ऐसे ढाबे सबसे ज्यादा संचालित हो रहे थे, जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही थीं।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार अवैध गतिविधियों और अवैध पार्किंग के कारण यातायात बाधित हो रहा था । दिल्ली-मुंबई-बड़ौदा एक्सप्रेसवे पर वाहन तेज गति से चलते हैं, ऐसे में अवैध पार्किंग के कारण हादसे होने और जान जाने की आशंका बनी रहती है। इसी को देखते हुए पिनगवां, फिरोजपुर झिरका और नगीना थाना आदि क्षेत्रों में देर रात बुलडोजर कार्रवाई की गई और संचालकों को चेतावनी दी गई कि दोबारा संचालन करने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी । पुलिस प्रशासन ने कहा कि यातायात को सुगम बनाने और लोगों की जान बचाने के उद्देश्य से यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

About The Author
संबंधित समाचार



