Kaithal News: मकान का ताला तोड़कर इन्वर्टर-बैटरी चोरी करने के मामले में आरोपी काबू, चोरीशुदा 2 इन्वर्टर व 1 बैटरी बरामद।

Desh Rojana
On

थाना कलायत क्षेत्र में मकान का ताला तोड़कर इनवर्टर व बैटरी चोरी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए थाना कलायत प्रभारी एसआई अमन की अगुवाई में एचसी राममेहर सिंह की टीम ने आरोपी इंदिरा कॉलोनी कलायत निवासी सलींदर उर्फ सिंधा को काबू कर लिया।

कैथल:  थाना कलायत क्षेत्र में मकान का ताला तोड़कर इनवर्टर व बैटरी चोरी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए थाना कलायत प्रभारी एसआई अमन की अगुवाई में एचसी राममेहर सिंह की टीम ने आरोपी इंदिरा कॉलोनी कलायत निवासी सलींदर उर्फ सिंधा को काबू कर लिया।

kalayat
चोरी करने का आरोपी थाना कलायत पुलिस गिरफ्त में।

 

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना कलायत में इंदिरा कॉलोनी कलायत निवासी सचिन की शिकायत अनुसार वह 28 अगस्त को अपने मकान पर ताला लगाकर काम पर गया था। शाम करीब बजे जब वह वापस घर पहुंचा तो मकान का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखने पर पता चला कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसके मकान से इनवर्टर व बैटरी गायब मिले। जिस बारे थाना कलायत में मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त साइकिल रिक्शाचोरीशुदा इन्वर्टर तथा बैटरी बरामद की है। आरोपी को अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad