Mewat/ Punhana News: लहरवाड़ी गांव के अजरुद्दीन की हत्या मामले में दूसरा आरोपी शकील गिरफ्तार।
उपमंडल के गांव लहरवाड़ी में बीती 16 अगस्त को हुई अजरूद्दीन की हत्या मामले में पुनहाना सदर थाना पुलिस ने दूसरे आरोपी शकील को गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई है।
पुन्हाना: उपमंडल के गांव लहरवाड़ी में बीती 16 अगस्त को हुई अजरूद्दीन की हत्या मामले में पुनहाना सदर थाना पुलिस ने दूसरे आरोपी शकील को गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर 1 दिन के पुलिस रिमांड पर ले लिया है। पुलिस के अनुसार अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है।
गौरतलब है कि बीते करीब छह-सात वर्ष पहले अजरूद्दीन की गांव के ही वसीम के साथ रंजिश थी। इसी रंजिश के चलते अजरूद्दीन पर वसीम की हत्या करने का आरोप था। बताया जा रहा है कि अजरूद्दीन फिलहाल जमानत पर बाहर था। बीती 16 अगस्त की शाम करीब सात बजे वह अपने घर पर बैठा हुआ था। इसी दौरान वसीम के सगे भाई कैफ ने कथित तौर पर बदला लेने की नीयत से अजरूद्दीन के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी।
घटना के बाद से ही गांव में तनाव व्याप्त है व पुलिस बल तैनात है। मामले में एक आरोपी कैफ की गिरफ़्तारी पहले ही कर ली गई थी। वहीं थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि अब तक दो आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली गई है, बाकी अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।

About The Author
संबंधित समाचार



