Narnaul News: रेवाड़ी-फुलेरा स्पेशल का विस्तार, नारनौल-अटेली समेत 15 स्टेशनों के यात्रियों को मिलेगा फायदा

Desh Rojana
On

रक्षाबंधन पर घर जाने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने रेवाड़ी-फुलेरा-रेवाड़ी स्पेशल ट्रेन का मदार जंक्शन तक विस्तार कर दिया है। अब यह ट्रेन रेवाड़ी-मदार जंक्शन-रेवाड़ी अनारक्षित स्पेशल के रूप में संचालित होगी।

नारनौल। रक्षाबंधन पर घर जाने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने रेवाड़ी-फुलेरा-रेवाड़ी स्पेशल ट्रेन का मदार जंक्शन तक विस्तार कर दिया है। अब यह ट्रेन रेवाड़ी-मदार जंक्शन-रेवाड़ी अनारक्षित स्पेशल के रूप में संचालित होगी।
 
train 1
 
ट्रेन के विस्तार से नारनौल, अटेली, कुंड और आसपास के क्षेत्र के यात्रियों को भी राजस्थान की ओर आने-जाने में सुविधा मिलेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि गाड़ी संख्या 09717 रेवाड़ी-मदार जंक्शन स्पेशल 29 से 31 अगस्त तक तीन ट्रिप और 4 से 7 सितंबर तक चार ट्रिप चलेगी। यह ट्रेन रेवाड़ी से सुबह 4:15 बजे रवाना होकर फुलेरा 9:20 बजे, नरैना 9:39 बजे और किशनगढ़ 10:14 बजे पहुंचेगी। इसके बाद सुबह 11 बजे मदार जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09718 मदार जंक्शन-रेवाड़ी स्पेशल मदार से सुबह 11:50 बजे रवाना होगी। ट्रेन किशनगढ़, नरैना और फुलेरा होते हुए शाम 5:30 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। नारनौल-अटेली समेत इन स्टेशनों पर ठहराव: स्पेशल ट्रेन का कुंड, अटेली, नारनौल, निजामपुर, डाबला, मांवडा, नीमकाथाना, कावंट, श्रीमाधोपुर, रींगस, रेनवाल, फुलेरा, नरैना और किशनगढ़ स्टेशनों पर ठहराव रहेगा। 15 डिब्बों की होगी ट्रेन: ट्रेन में 13 साधारण श्रेणी के डिब्बे और दो गार्ड डिब्बे, यानी कुल 15 डिब्बे होंगे। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि मार्ग के अन्य स्टेशनों पर ट्रेन के संचालन का समय और ठहराव पहले की तरह ही रहेगा। त्योहारी सीजन में ट्रेन के विस्तार से यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलने की उम्मीद है।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad