Chandigarh News: कक्षा 10वीं व 12वीं में सीधे प्रवेश एवं विद्यालय परिवर्तन के दस्तावेज विद्यालयों को एक माह में करने होंगे बोर्ड वेबसाइट पर अपलोड

Desh Rojana
On

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी से संबद्ध प्रदेश के सभी संबंधित विद्यालय शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा दसवीं एवं बारहवीं में सीधा प्रवेश लेने वाले अथवा विद्यालय परिवर्तन किए जाने वाले विद्यार्थियों के अनिवार्य दस्तावेज विद्यालय में प्रवेश दिए जाने की अन्तिम तिथि से एक माह तक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाईट www.bseh.org.in पर दिए गए लिंक पर अपलोड करवाना सुनिश्चित करेंगे।

चंडीगढ़: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी से संबद्ध प्रदेश के सभी संबंधित विद्यालय शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा दसवीं एवं बारहवीं में सीधा प्रवेश लेने वाले अथवा विद्यालय परिवर्तन किए जाने वाले विद्यार्थियों के अनिवार्य दस्तावेज विद्यालय में प्रवेश दिए जाने की अन्तिम तिथि से एक माह तक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाईट www.bseh.org.in पर दिए गए लिंक पर अपलोड करवाना सुनिश्चित करेंगे।

documents

बोर्ड के अध्यक्ष श्री शंकर लाल धूपड़ ने बताया कि सभी संबंधित विद्यालय मुखिया 31 अगस्त, 2026 से बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक पर कक्षा दसवीं में दाखिला लेने के लिए कक्षा नौवीं का रिपोर्ट कार्ड व दसवीं कक्षा की अनुत्तीर्ण अंकतालिका, एस.एल.सी./टी.सी. की प्रमाणित प्रति एवं अन्य राज्यों से आने वाले छात्रों की सक्षम अधिकारी से प्रतिहस्ताक्षरित एस.एल.सी./टी.सी. अपलोड करवाना सुनिश्चित करें।

उन्होंने बताया कि इसी प्रकार कक्षा बारहवीं में दाखिला लेने हेतु कक्षा दसवीं का प्रमाण पत्र, कक्षा ग्यारहवीं का रिपोर्ट कार्ड व बारहवीं की अनुत्तीर्ण अंकतालिका, एस.एल.सी./टी.सी. की प्रमाणित प्रति एवं अन्य राज्यों से आने वाले छात्रों की सक्षम अधिकारी से प्रतिहस्ताक्षरित एस.एल.सी./टी.सी. अपलोड करें। इसके अतिरिक्त विद्यालय ऐसे सभी विद्यार्थियों के माता-पिता से नोटरी द्वारा सत्यापित शपथ पत्र भी प्राप्त कर अपलोड करें। शपथ-पत्र का नमूना बोर्ड वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad