Faridabad News : जिला न्यायालय सेक्टर-12 में आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत : सीजेएम जितेंद्र सिंह

ट्रैफिक चालान, दीवानी वाद और समझौता योग्य फौजदारी मामलों का होगा निपटारा

Desh Rojana
On

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फरीदाबाद द्वारा 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह लोक अदालत जिला न्यायालय परिसर, सेक्टर-12, फरीदाबाद में आयोजित होगी।

फरीदाबाद। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फरीदाबाद द्वारा 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह लोक अदालत जिला न्यायालय परिसर, सेक्टर-12, फरीदाबाद में आयोजित होगी। कार्यक्रम का आयोजन अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, फरीदाबाद सुधीर जीवन तथा सीजेएम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में किया जाएगा। d

सीजेएम जितेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य न्यायालयों में लंबित अधिक से अधिक मामलों का आपसी समझौते के माध्यम से सौहार्दपूर्ण समाधान सुनिश्चित करना है, ताकि आम जनता को त्वरित, सरल, सस्ता एवं सुलभ न्याय प्राप्त हो सके।

उन्होंने बताया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर वाहन दुर्घटना दावा मामले, वैवाहिक एवं पारिवारिक विवाद, दीवानी वाद, फौजदारी जमानती मामले, श्रम विवाद, भूमि अधिग्रहण संबंधी मामले, जल बिल विवाद (आपसी सहमति की स्थिति में), राजस्व संबंधित विवाद, ट्रैफिक चालान एवं समरी चालान अन्य सभी प्रकार के छोटे एवं समझौता योग्य बाद। सीजेएम जितेंद्र सिंह ने आमजन से अपील की कि आमजन इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाएं और अपने लंबित मामलों के समाधान हेतु राष्ट्रीय लोक अदालत में संपर्क करें।

उन्होंने बताया कि लोक अदालत में पक्षकारों को किसी प्रकार की कोर्ट फीस अदा नहीं करनी पड़ती तथा यदि किसी मामले में पूर्व में कोर्ट फीस जमा की गई है तो वह राशि नियमानुसार वापस कर दी जाती है। उन्होंने यह भी बताया कि लोक अदालत में पारित निर्णय अंतिम होता है तथा उसके विरुद्ध कोई अपील नहीं की जा सकती। इससे विवादों का स्थायी, त्वरित एवं सुलभ समाधान संभव हो पाता है और न्यायिक प्रणाली पर लंबित मामलों का भार भी कम होता है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फरीदाबाद ने सभी संबंधित पक्षकारों, अधिवक्ताओं एवं आम नागरिकों से राष्ट्रीय लोक अदालत में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया है।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

Narnaul News: इंटरनेट या वीडियो कॉल पर 'डिजिटल अरेस्ट' का कोई कानून नहीं, ठगों से रहें सतर्क: एसपी दीपक कुमार
Narnaul News: दो लाख की रंगदारी न देने पर घर में तोड़फोड़, पुलिस ने दो घंटे में दबोचे दो बदमाश
Narnaul News: नांगल चौधरी में आयोजित तृतीय प्रतिभा सम्मान समारोह में पहुंचे लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य मंत्री रणबीर सिंह गंगवा; जांगिड़ सभा भवन के लिए 15 लाख रुपए देने की घोषणा की
Mewat /Taudu News: तावडू नगरपालिका में ‘फर्जी बिलों’ का कथित खेल! ME पर करोड़ों के भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, शिकायत से मचा हड़कंप।
Mewat/Tawdu News: सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म होते ही बदली शहर की सूरत, चौक-चौराहे कचरे से हुए मुक्त।