Tawdu Nuh News: तावडू क्षेत्र में धूमधाम से निकला मिलाद-उन-नबी का जुलूस, अमन-चैन और भाईचारे की मांगी दुआ
पैगंबर मोहम्मद साहब के यौम-ए-पैदाइश मिलाद-उन-नबी के मुबारक मौके पर तावडू क्षेत्र में अकीदत और एहतराम के साथ विशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस में बच्चों, नौजवानों, बुजुर्गों और उलेमाओं ने बड़ी संख्या में शिरकत की। क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से लोग कार, जीप, टेंपो, ट्रैक्टर और पिकअप वाहनों में सवार होकर पहुंचे और जुलूस की शोभा बढ़ाई।
तावड़ू: पैगंबर मोहम्मद साहब के यौम-ए-पैदाइश मिलाद-उन-नबी के मुबारक मौके पर तावडू क्षेत्र में अकीदत और एहतराम के साथ विशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस में बच्चों, नौजवानों, बुजुर्गों और उलेमाओं ने बड़ी संख्या में शिरकत की। क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से लोग कार, जीप, टेंपो, ट्रैक्टर और पिकअप वाहनों में सवार होकर पहुंचे और जुलूस की शोभा बढ़ाई। यह जुलूस तावडू खंड के गांव रहाड़ी से शुरू होकर शिकारपुर, तावडू शहर के प्रमुख मार्गों, बायपास, पचगांव रोड व पटौदी रोड चौकी होते हुए सोहना टी-पॉइंट स्थित बाबा खंजर शाह की मजार पर पहुंचकर संपन्न हुआ।
.jpeg)
मजार पर शाही इमाम हजरत मौलाना हाजी अब्दुल गफूर साहब जामा मस्जिद शिकारपुर ने देश और इलाके में अमन-चैन, प्यार-मोहब्बत, भाईचारे और तरक्की के लिए सामूहिक दुआ कराई। जुलूस के दौरान पूरे रास्ते पैगंबर साहब की शान में नात शरीफ पढ़ी गई और लोगों ने एक-दूसरे को मिलाद-उन-नबी की मुबारकबाद दी। इस मौके पर बेटियों की तालीम पर भी जोर दिया गया। शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। डीएसपी अभिमन्यु लोहान, सदर थाना प्रभारी राजेश कुमार और शहर थाना प्रभारी चंद्रभान भारी पुलिस बल के साथ जुलूस के पूरे मार्ग पर साथ-साथ चले।
पुलिस के सहयोग के लिए जुलूस में शामिल लोगों ने पुलिसकर्मियों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया और प्रशासन की चुस्त व्यवस्था के चलते जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस अवसर पर मौलाना जुल्फिकार रहाड़ी, मौलाना अयूब शिकारपुर, मौलाना अरशद कादरी, अब्दुल मतीन, कारी हमीमुद्दीन, अजहरुद्दीन, मौलाना सादिक, हाफिज साबिर सहित शिकारपुर सरपंच अजरूद्दीन, आसिम खान, शकील, शब्बीर चौधरी, अनीश, मुबीन चौकीदार, कुरी पहलवान, आमीन, जमशेद पुर सरपंच रहाड़ी, मास्टर तोसिफ सहित सबरस, चहलका, रहाड़ी व अन्य गांवों के गणमान्य लोग मौजूद रहे।




