Kurukshetra/Baben News: कौशल प्रशिक्षण लेकर ही युवा विदेशों में रोजगार के लिए जाए: नवीन जिन्दल
सांसद नवीन जिन्दल ने महात्मा ज्योतिबा फुले इंटरनेशनल स्किल सेंटर का निरीक्षण कर प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।
कुरुक्षेत्र/ बाबैन। सांसद नवीन जिन्दल ने महात्मा ज्योतिबा फुले इंटरनेशनल स्किल सेंटर का निरीक्षण कर प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने विभिन्न टैक्निकल और कंप्यूटर लैब का भी जायजा लिया। इसके बाद प्रबंधन समिति की बैठक लेकर संस्थान के संचालन और प्रशिक्षण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
नवीन जिन्दल ने कहा कि आज के समय में युवाओं के लिए डिग्री के साथ कौशल जरूरी है। अभिभावक अपने बच्चों को उनकी रुचि और क्षमता के अनुसार कौशल प्रशिक्षण दिलाएं तथा युवा स्वयं को रोजगार की बदलती जरूरतों के अनुरूप विकसित करें। इंटरनेशनल स्किल सेंटर में प्रशिक्षण प्राप्त कर युवाओं के लिए देश-विदेश में रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध हो सकते हैं।

इस अवसर पर उन्होंने युवाओं से अपील की कि विदेश जाने के लिए अवैध या गलत रास्ते न अपनाएं। इस संस्थान में कौशल प्रशिक्षण लेकर आवश्यक योग्यता हासिल करें और वैध एवं सुरक्षित माध्यम से विदेश में रोजगार प्राप्त करें। कौशल ही युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है। इस अवसर पर डॉ. जगविंद्र सिंह विर्क, विजय वेदपाल, आस पास के गांवों के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।
संबंधित समाचार



