Rewari News: ट्यूबवेलों से बिजली की तार, नोजल और तांबे की तार चोरी करने वाले अंतर जिला गिरोह का पर्दाफाश

चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ियों पर पुलिस की कड़ी नजर

Desh Rojana
On

थाना कोसली पुलिस ने खेतों में लगे ट्यूबवेलसोलर पैनल की तार, तांबे की तार और उपकरण चोरी करने वाले एक सक्रिय अंतर जिला गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

रेवाड़ी। थाना कोसली पुलिस ने खेतों में लगे ट्यूबवेलसोलर पैनल की तार, तांबे की तार और उपकरण चोरी करने वाले एक सक्रिय अंतर जिला गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में रेवाड़ीभिवानीमहेंद्रगढ़ और गुरुग्राम जिलों के विभिन्न क्षेत्रों से 38 से अधिक चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है।

 

WhatsApp Image 2026-08-31 at 3.30.49 PM
डीएसपी कोसली विद्यानंद प्रेसवार्ता में चारों आरोपियों को मीडिया से रूबरू करते हुए। 

 

डीएसपी कोसली विद्यानंद ने सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि गांव जखाला निवासी शिकायतकर्ता सुल्तान सिंह ने थाना कोसली पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि 23 अगस्त की सुबह जब उनका बेटा गांव मुंडड़ा रोड़ स्थित ट्यूबवेल पर मोटर चलाने गयातो कोटड़ी का ताला टूटा हुआ था और अंदर से बिजली की केबल गायब थी। घटना वाली रात करीब 2:30 बजे खेतों में चोरी करते समय पड़ोसी लक्ष्मण की सतर्कता से ग्रामीणों ने एक आरोपी अमित शौकीन उर्फ सीटू (निवासी छावलादिल्ली) को मौके पर ही काबू कर लिया थाजबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया था। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना कोसली पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी अमित शौकीन को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से करीब 1.5 किलोग्राम चोरीशुदा तांबे की तार बरामद की। 

 
तफ्तीश आगे बढ़ा 3 अन्य सह - आरोपी गिरफ्तार 
डीएसपी कोसली विद्यानंद ने बताया कि इस मामले की गहनता से जांच करते हुए पुलिस टीम ने सुराग जुटाकर 27 अगस्त को वारदात में संलिप्त 3 अन्य सह-आरोपी धर्मवीर उर्फ बब्लू निवासी गांव खुर्शीद नगर, सोमबीर शर्मा उर्फ पटवारी निवासी गांव चिड़ियाजिला चरखी दादरी व सतीश निवासी गांव बहु जिला झज्जर को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। 
 
38 से अधिक चोरियों का खुलासा और बरामदगी 
उन्होंने बताया कि इस रिमांड के दौरान कड़ी पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे खेतों में लगी सोलर केबलतांबे की तार/डोरीस्टार्टर और नोजल आदि चोरी करते थे। आरोपियों ने रेवाड़ीभिवानीमहेंद्रगढ़ और गुरुग्राम के इलाकों में 38 से अधिक वारदातें की हैंजिनमें अकेले जिला रेवाड़ी के थाना सदर रेवाड़ी की 10 वारदातें, थाना कोसली की 7 वारदातें, थाना रोहड़ाई की 3 वारदातें, थाना जाटूसाना की 2 वारदातें व थाना रामपुरा की 2 वारदातें शामिल हैं। 
 
किस आरोपी के पास क्या मिला : 
इस रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपी धर्मवीर उर्फ बबलू : 1.490 किलोग्राम कॉपर तार/डोरी, आरोपी सोमबीर शर्मा उर्फ पटवारी: 1.190 किलोग्राम कॉपर तार व आरोपी सतीश: 1.400 किलोग्राम कॉपर तार बरामद की है। 
 
कबाड़ियों पर भी होगी सख्त कार्रवाई : 
पुलिस की ओर से आरोपियों से चोरी का माल खरीदने व बेचने वाले कबाड़ियों तथा गिरोह से जुड़े अन्य संलिप्त लोगों के बारे में गहन पूछताछ की जा रही है। जल्द ही इस मामले में अन्य गिरफ्तारियां व बरामदगी भी संभव हैं। डीएसपी कोसली विद्यानंद ने प्रबंधक थाना कोसली निरीक्षक मनोज कुमार और जांच अधिकारी पीएसआई सुरेंद्र की तत्परता व कुशल कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस टीम की सतर्कता से इस बड़े अंतर जिला गिरोह का भंडाफोड़ हो सका है। 
 
 

 

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad