Narnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की अध्यक्षता में दौंगली में रात्रि ठहराव कार्यक्रम आयोजित

डीसी ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, युवाओं को नशे से दूर रहने और पौधारोपण का दिया संदेश

Desh Rojana
On

हरियाणा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को खंड नांगल चौधरी के गांव दौंगली स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित रात्रि ठहराव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देश अनुसार उपायुक्त अनुपमा अंजली ने ग्रामीणों के साथ सीधा संवाद किया। इस मौके पर ग्रामीणों की व्यक्तिगत तथा सार्वजनिक समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण किया गया।

नारनौल: हरियाणा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को खंड नांगल चौधरी के गांव दौंगली स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित रात्रि ठहराव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देश अनुसार उपायुक्त अनुपमा अंजली ने ग्रामीणों के साथ सीधा संवाद किया। इस मौके पर ग्रामीणों की व्यक्तिगत तथा सार्वजनिक समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण किया गया।

WhatsApp Image 2026-08-26 at 10.35.48 PM (1)
कार्यक्रम से पहले उपायुक्त ने पौधारोपण किया व बच्चों को पौधे वितरित किए। साथ ही युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहें और अपना मन खेल व पढ़ाई में लगाएं। उन्होंने ग्रामीणों को गांव के विकास के लिए एकजुट होने की प्रेरणा दी और पर्यावरण संरक्षण के लिए सार्वजनिक स्थानों पर अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आग्रह किया। डीसी ने ग्रामीणों की व्यक्तिगत शिकायतों को सुना और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निवारण के निर्देश दिए। 

WhatsApp Image 2026-08-26 at 10.35.48 PM (2)
इस अवसर पर सेवा विभाग द्वारा तीन पात्र लाभार्थियों को उपायुक्त के हाथों मौके पर ही स्वीकृति पत्र दिलवाए गए। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने मंच के माध्यम से ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।
रात्रि ठहराव कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों ने अपने स्टाल लगाए तथा सरकार की योजनाओं तथा सेवाओं का लाभ दिया। इस मौके पर विशेषकर परिवार पहचान पत्र से संबंधित शिकायतों का हेल्प डेस्क लगाकर मौके पर समाधान किया।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त तरुण कुमार पावरिया, नांगल चौधरी एसडीएम उदय सिंह, सीईओ जिला परिषद निर्मल नागर, नगराधीश डॉ मंगल सेन, डीएसपी भारत भूषण, डीडीपीओ अंकित चौहान, जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक सावित्री बाई, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित शर्मा, नांगल चौधरी तहसीलदार निशा, बीडीपीओ ईशान शर्मा, गांव के सरपंच रामफल व गणमान्य लोग मौजूद थे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad