Gurugram Manaser News: 11.55 करोड़ रुपये के प्रॉपर्टी टैक्स डिफाल्टर मर्चेंट प्लाजा पर निगम की सीलिंग कार्रवाई
सेक्टर-88 स्थित कमर्शियल कॉम्प्लेक्स पर लंबे समय से था टैक्स बकाया, नोटिस के बाद भी भुगतान नहीं करने पर कार्रवाई
नगर निगम मानेसर ने प्रॉपर्टी टैक्स बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए सेक्टर-88 स्थित बड़े व्यावसायिक परिसर मर्चेंट प्लाजा को सील कर दिया। निगम के अनुसार, कॉम्प्लेक्स पर करीब 11 करोड़ 55 लाख रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया था। लंबे समय से बकाया राशि का भुगतान नहीं किए जाने पर निगम की टैक्स विंग ने बुधवार को नियमानुसार सीलिंग की कार्रवाई की।
मानेसर: नगर निगम मानेसर ने प्रॉपर्टी टैक्स बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए सेक्टर-88 स्थित बड़े व्यावसायिक परिसर मर्चेंट प्लाजा को सील कर दिया। निगम के अनुसार, कॉम्प्लेक्स पर करीब 11 करोड़ 55 लाख रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया था। लंबे समय से बकाया राशि का भुगतान नहीं किए जाने पर निगम की टैक्स विंग ने बुधवार को नियमानुसार सीलिंग की कार्रवाई की।

संयुक्त आयुक्त लोकेश यादव के निर्देश पर टैक्स असिस्टेंट उदय सिंह के नेतृत्व में टैक्स विंग की टीम मौके पर पहुंची। टीम में नवीन, नितेश और मनीष सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे। टीम ने कार्रवाई करते हुए मर्चेंट प्लाजा को सील कर दिया।
नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, बकाया प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने के लिए संबंधित प्रतिष्ठान को पहले कई बार नोटिस जारी किए गए थे। निर्धारित समय सीमा में भुगतान नहीं किए जाने के बाद निगम ने नगर निगम के प्रावधानों के तहत सीलिंग की कार्रवाई की।
निगम अधिकारियों ने बताया कि प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली को लेकर अभियान आगे भी जारी रहेगा। बकाया टैक्स का भुगतान नहीं करने वाले अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और रिहायशी टावरों के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।




