Faridabad News : इंस्टिट्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट के 15 विद्यार्थियों का विश्व प्रसिद्ध द लीला पैलेस, होटल एंड रिसॉर्ट में चयन

Desh Rojana
On

इंस्टिट्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट, फरीदाबाद जो अपने उत्कृष्ट प्लेसमेंट के लिए जाना जाता है ने फिर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है जब संस्थान के 15 विद्यार्थियों का चयन प्रतिष्ठित द लीला पैलेसेस, होटल्स एंड रिजॉर्ट्स के लिए हुआ है।

इंस्टिट्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट, फरीदाबाद जो अपने उत्कृष्ट प्लेसमेंट के लिए जाना जाता है ने फिर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है जब संस्थान के 15 विद्यार्थियों का चयन प्रतिष्ठित द लीला पैलेसेस, होटल्स एंड रिजॉर्ट्स के लिए हुआ है। बता दें कि सन 1989 मैं शुरू हुआ यह संस्थान प्रारंभ से अपनी उत्कृष्ट प्लेसमेंट के लिए जाना जाता है। यह संस्थान टूरिज्म डिपार्मेंट हरियाणा सरकार और पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार के अधीन है। aसंस्थान के प्रधानाचार्य डॉक्टर संदीप लोहानी ने बताया कि यह चयन प्रक्रिया वर्ष 2027 मे पास आउट होने वाले विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जा रही है। चयनित विद्यार्थी म ई या जून 2027 में इन होटल को ज्वाइन करेंगे। डॉ लोहानी ने बताया की इंस्टीट्यूट आफ होटल मैनेजमेंट फरीदाबाद में यह पहला प्लेसमेंट ड्राइव था जिसमें द लीला पैलेसेस, होटल्स एंड रिजॉर्ट्स की तरफ से श्रद्धा गुप्ता, डायरेक्टर एचआर, आकांक्षा जोशी डायरेक्टर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट, और लवलीन तिवारी, लर्निंग एंड डेवलपमेंट एग्जीक्यूटिव शामिल थे। संस्थान की ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट ऑफिसर डॉ श्वेता कुमार ने बताया कि यह चयन प्रक्रिया तीन चरणों की थी, जिसमें ग्रुप डिस्कशन प्रेजेंटेशन और अंत में पर्सनल इंटरव्यू था। पलेसमेंट ड्राइव के इंटरव्यू में 6 विद्यार्थियों का चयन मैनेजमेंट ट्रेनी और नौ विद्यार्थियों का चयन एलिमेंट्री लेवल पर हुआ है। उन्होंने बताया कि इस तरह की प्लेसमेंट ड्राइव फरवरी तक आयोजित की जाएगी। इनका उद्देश्य  विद्यार्थियों को प्लेसमेंट के  अधिक से अधिक अवसर प्रदान करना है। उन्होंने अपनी टीम के सदस्यों अमित और संजय यादव के प्रयासों की सराहना की। संस्थान के प्रधानाचार्य डाॅ संदीप लोहानी ने चयनित विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाइयां दी। उन्होंने समस्त विद्यार्थियों सको और मेहनत करके अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया । उन्होंने द लीला पैलेस, होटल एवं रिजॉर्ट्स के प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया और उन्हें पुनः आने का आमंत्रण दिया।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad