Gurugram News: विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ कृष्ण लाल मिड्ढा ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर गुरुग्राम में किया ध्वजारोहण
विकसित भारत की आर्थिक शक्ति को मजबूत करने में हरियाणा की अहम भूमिका : डॉ कृष्ण लाल मिड्ढा
देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहर के सेक्टर 38 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ कृष्ण लाल मिड्ढा ने समारोह में ध्वजारोहण किय। परेड का निरीक्षण तथा मार्च पास्ट की सलामी ली। कार्यक्रम की शुरूआत ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्र गीत के साथ हुई। जिला स्तरीय समारोह में स्कूली विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत कर अनोखी छटा बिखेरी।
गुरुग्राम: देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहर के सेक्टर 38 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ कृष्ण लाल मिड्ढा ने समारोह में ध्वजारोहण किय। परेड का निरीक्षण तथा मार्च पास्ट की सलामी ली। कार्यक्रम की शुरूआत ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्र गीत के साथ हुई। जिला स्तरीय समारोह में स्कूली विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत कर अनोखी छटा बिखेरी।

डॉ कृष्ण लाल मिड्ढा ने अपने संबोधन में गुरुग्राम जिलावासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हरियाणा देश की आर्थिक प्रगति को गति देने वाले प्रमुख राज्यों में अपनी भूमिका लगातार मजबूत कर रहा है और ‘विकसित भारत’ के साथ ‘विकसित हरियाणा’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार का लक्ष्य केवल आर्थिक विकास की गति को बढ़ाना नहीं, बल्कि ऐसा समावेशी और संतुलित विकास सुनिश्चित करना है, जिसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और हरियाणा के प्रत्येक वर्ग को प्रगति के अवसर मिलें।
.jpeg)
उन्होंने कहा कि हरियाणा आज उद्योग, कृषि, सेवा क्षेत्र, निवेश, बुनियादी ढांचे और रोजगार के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है। यह आर्थिक वृद्धि हरियाणा की मजबूत विकास क्षमता और राज्य में बन रहे अनुकूल कारोबारी एवं निवेश वातावरण का प्रमाण है। सरकार का प्रयास है कि आर्थिक मजबूती के साथ-साथ आधुनिक बुनियादी ढांचे, बेहतर जनसुविधाओं, रोजगार के नए अवसरों और सामाजिक कल्याण को भी गति मिले, ताकि हरियाणा विकसित भारत की यात्रा में एक मजबूत और अग्रणी भागीदार के रूप में अपनी भूमिका निभाता रहे।
मिड्ढा ने कहा कि हरियाणा सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बताए गए विकसित भारत के चार प्रमुख स्तंभों युवा, अन्नदाता, नारी शक्ति और गरीब को सशक्त बनाते हुए ‘विकसित हरियाणा’ के संकल्प को निरंतर आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा वीरों की भूमि है और प्रदेश सरकार ने देश की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों तथा उनके परिवारों के सम्मान और कल्याण को सदैव सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। इसी प्रतिबद्धता के तहत शहीद जवानों के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर सरकारी नौकरी प्रदान की जा रही है। पिछले लगभग 12 वर्षों में करीब सवा चार सौ शहीदों के आश्रितों को सरकारी नौकरी देकर उनके परिवारों को संबल प्रदान किया गया है। यह केवल सरकारी सहायता नहीं, बल्कि राष्ट्र की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले हरियाणा के वीर सपूतों और उनके परिवारों के प्रति प्रदेश की कृतज्ञता, सम्मान और जिम्मेदारी की अभिव्यक्ति है।
शाहिदी स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की: उन्होंने कहा कि इसी प्रकार राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे होने का अवसर भी देश के लिए गौरव का विषय है। ‘वंदे मातरम’ भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की राष्ट्रीय चेतना और देशभक्ति का महत्वपूर्ण प्रतीक रहा है। इस ऐतिहासिक अवसर पर इसका स्मरण हमें स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए निरंतर कार्य करने का संदेश देता है। इससे पहले मुख्यातिथि डॉ कृष्ण लाल मिड्ढा ने स्वतंत्रता सेनानी जिला परिषद हॉल परिसर स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित करते हुए वीर बलिदानियों को नमन किया। मुख्य अतिथि ने इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानियों व वीर बलिदानियों के स्वजनो को सम्मानित भी किया। मुख्यातिथि ने कार्यक्रम में सहभागिता करने वाले स्कूली विद्यार्थियों को पुरस्कार स्वरूप 5 लाख रुपये की राशि देने को घोषणा भी की।

About The Author
संबंधित समाचार



